Author: Santal Express

दिवाली का त्योहार शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी पृष्ठभूमि में बॉलीवुड में भव्य दिवाली पार्टियों का दौर शुरू हो गया है। मशहूर बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, वरुण धवन, गौरी और सुहाना खान, काजोल, सिद्धार्थ-कियारा से लेकर रितेश-जिनिलिया तक सभी सितारे देसी अंदाज में पार्टी में पहुंचे। रितेश और जेनेलिया देशमुख को बॉलीवुड की आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता है। इन दोनों का बहुत बड़ा फैन बेस है। इसके अलावा इस जोड़ी को महाराष्ट्र की…

Read More

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक दृष्टि धामी पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि प्रेग्नेंसी के 41 हफ्ते बीत चुके हैं और उन्होंने अभी तक बच्चे को जन्म नहीं दिया है। लेकिन अब दृष्टि को लेकर एक अच्छी खबर है कि लंबे इंतजार के बाद टीवी एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। दृष्टि धामी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वह आ गई है। 22 अक्टूबर, 2024। स्वर्ग से सीधे हमारे दिलों…

Read More

लॉस एंजिल्स । मशहूर बेसबॉल खिलीड़ी फर्नांडो वालेंजुएला का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। डोजर्स पिचर वालेंजुएला ने 1981 के सीजन में 20 वर्षीय युवा के रूप में बेसबॉल को एक विचित्र विंडअप के साथ फेंककर प्रशंसकों को रोमांचित किया। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, लॉस एंजिल्स डोजर्स टीम के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी स्टेन कास्टेन ने मंगलवार को बयान में उनकी मृत्यु की पुष्टि की। मेक्सिको में जन्मे फर्नांडो बाएं हाथ के पिचर के रूप में विख्यात रहे हैं। बयान में उनकी मृत्यु कारण नहीं बताया गया है।

Read More

नई दिल्ली । मिशेल सेंटनर 9 नवंबर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टी20 और तीन एकदिवसीय मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे। जून में टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में टीम के जल्दी बाहर होने के बाद केन विलियमसन के कप्तान पद से हटने के बाद यह न्यूजीलैंड की पहली सीमित ओवरों की श्रृंखला होगी। न्यूजीलैंड ने ऑलराउंडर नाथन स्मिथ और कीपर-बल्लेबाज मिच हे को भी पहली बार 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है, जिसकी घोषणा न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में की है। सेंटनर को इस श्रृंखला के लिए अंतरिम कप्तान बनाया…

Read More

नई दिल्ली । जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में मंगलवार को दिवाली के आयोजन के दौरान छात्रों के दो गुटों में हंगामा हो गया। एक पक्ष ने दिवाली के कार्यक्रम को रोका और फिलीस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। दीये बुझाने और नारे लगाने के बाद हंगामा शुरू हो गया। दोनो गुटों के बीच हाथापाई हुई। दिवाली पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे छात्रों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने रंगोली हटवाते हुए दीये बुझा दिए। बताया गया है कि इस घटना पर जामिया परिसर में करीब आधा घंटा तक हंगामा हुआ। एक वीडियो देर रात सोशल मीडिया…

Read More

●एक पत्थर कारोबारी ने शहरपुर के खदान में मजदूरी भुगतान के लिए रामपुरहाट से भेजे थे नगद रुपए ●चुनाव आयोग के निर्देश पर बनी एफसी टीम जांच में जुटी ● 50 हजार या इससे अधिक रुपये नगद पकड़ाने पर स्रोत का दस्तावेज दिखाना है जरूरी संवाददाता दुमका।शिकारीपाड़ा के लोढ़ीपहाड़ी में झारखंड -बंगाल सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक की डिक्की से 1.80 लाख रुपये नगद जब्त किया गया।यह कार्रवाई चेक पोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट द्वारा की गई।शिकारीपाड़ा के अंचलाधिकारी कपिलदेव ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बाइक प.बंगाल के रामपुरहाट से आ…

Read More

कीव । रूस की सेना ने पूर्वी यूक्रेन के गढ़ चासिव यार शहर पर चढ़ाई की है। इसके बाद रूस और यूक्रेन के सैनिकों के बीच लड़ाई शुरू हो गई है। इसे संकटग्रस्त कीव के लिए झटका माना जा रहा है। चासिव यार एक पहाड़ी की चोटी पर है। युद्ध पूर्व इस शहर में लगभग 12,000 लोग रहते थे। लड़ाई के बाद यहां की इमारतें भुतहा खंडहर नजर आ रही हैं। रूस के समाचार पत्र द मॉस्को टाइम्स ने अपनी खबर में यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी। इस अधिकारी का कहना है कि रूसी…

Read More

काठमांडू । नेपाल में नए सत्ता समीकरण बने अभी तीन महीने ही हुए हैं कि कई उनमें मतभेद उभरने लगे हैं। खट-पट इतनी तेज हो गई है कि गठबंधन के टूटने की चर्चा होने लगी है। गठबंधन के दो प्रमुख दलों के बीच राजनीतिक दल विभाजन अध्यादेश लाने को लेकर विवाद के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आज सत्तारूढ़ गठबंधन दलों की बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार विष्णु रिमाल ने बताया कि बैठक में सभी विवादों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की…

Read More

ढाका । बांग्लादेश की पद्मा नदी में फिलहाल हिलसा (इलिश) मछली पकड़ने पर सरकारी प्रतिबंध है। 13 अक्टूबर को लगाए गए इस प्रतिबंध की अवधि तीन नवंबर तक प्रभावी है। यह सरकारी प्रतिबंध राजबाड़ी में पद्मा नदी के 42 किलोमीटर के क्षेत्र में लगाया गया है। मछुआरे इसे नहीं मान रहे। वह खुलेआम इलिश को पकड़कर बाजार में बेच रहे हैं। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में इस पर विस्तार से चर्चा की है। अखबार का कहना है कि इलिशा बांग्लादेश की राष्ट्रीय मछली है। साथ ही इससे इलिश की प्रजनन प्रक्रिया खतरे में पड़…

Read More

शालीमार स्वीट्स के मालिक अनिल कुमार और उनकी मां पर दर्ज हुई प्राथमिकी रामगढ़ । शहर में एक मिठाई दुकान बेचने के नाम पर एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी को ही ठग लिया। 30 लाख रुपए की ठगी का मामला अब रामगढ़ थाने पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार शहर के मेन रोड सुभाष चौक पर स्थित शालीमार स्वीट्स दुकान बेचने का ऑफर उसके मालिक अनिल कुमार के द्वारा पंजाबी मोहल्ला निवासी दलजीत सिंह आनंद और उनकी पत्नी जसमीत कौर को दिया गया था। इस मामले में दलजीत सिंह की पत्नी जसमीत कौर के नाम पर बाकायदा एक एग्रीमेंट भी…

Read More