रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा( झामुमो) ने मंगलवार देर रात अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में 35 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें बरहेट (अजजा) से हेमंत सोरेन, राजमहल से एमटी राजा, बोरियो (अजजा)से धनन्जय सोरेन, महेशपुर (अजजा) से स्टीफन मरांडी शिकारीपाडा (अजजा) से आलोक सोरेन,नाला से रविन्द्रनाथ महतो, दुमका (अजजा) से बसंत सोरेन,मधुपुर से हफीजुल हसन, सारठ से उदय शंकर सिंह, गाण्डेय से कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार, डुमरी से बेबी देवी, चन्दनक्यारी (अजा) से उमाकान्त रजक, बहरागोड़ा से समीर मोहन्ती, टुण्डी से मथुरा प्रसाद महतो, घाटशिला (अजजा)…
Author: Santal Express
कोडरमा । कोडरमा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव और राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा की डॉ नीरा यादव सुबह 10 बजे कोडरमा स्थित अपने आवास से रैली के रूप में हनुमान मंदिर से होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचेगी, जहां नामांकन दाखिल करेगी। नामांकन के बाद सभा भी होगी। वहीं राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव भी नामांकन पर्चा भरेंगे। बिहार में प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नामांकन में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता भी 24 अक्टूबर को ही…
रांची । रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) में बुधवार को सुबह छापेमारी की गयी। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। लगभग 2 दो घंटे की छापेमारी में जेल के सभी वार्डों को खंगाल गया।इस दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। छापेमारी में पुलिस उपाधीक्षक,सदर , कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची, थाना प्रभारी सदर, खेलगांव के अतिरिक्त पुलिस बल शामिल थे।
पलामू । जिला मुख्यालय डालटनगंज के एसपी कोठी रोड आबादगंज के शुभम अग्रवाल (40) की हत्या कर दी गई। उसका शव मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ के डीटीएस टोला में डालटनगंज-चियांकी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे से बरामद किया गया। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेजी से अनुसंधान किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे सुआ डीटीएस टोला में रेलवे ट्रैक किनारे शव देखा गया। बाद में डेड बॉडी की पहचान की गई। सूचना मिलने…
कोडरमा । स्वतंत्रता सेनानी रहे विश्वनाथ मोदी कोडरमा से तीन बार विधायक रहे। वर्ष 1957 और 1962 में लगातार दो बार चुनाव हारने के बाद 1967 में हुए विधानसभा चुनाव में विश्वनाथ मोदी ने पहली बार जीत हासिल की। उस समय उन्होंने सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव लड़कर 23,408 मत पाकर चुनाव जीता था। उन्हें कुल मतों का 54.5 प्रतिशत मत हासिल हुआ था, वहीं कांग्रेस से चुनाव लड़े अवध बिहारी दीक्षित को मात्र 7475 मत ही प्राप्त हुआ था। इसके अलावे निर्दलीय प्रत्याशी जीपी त्रिपाठी को 4658, बीजेएस से एस यादव को 4222 और पीएसएस से ननकू राणा को 3128…
रांची । रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के यमुना नगर में रहने वाले निरंजन प्रसाद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके बेटे की जहरीला पदार्थ देकर हत्या की है। मृतक के पिता बिहारी प्रसाद ने कहा कि उनका बेटा मंगलवार की रात करीब 12 बजे घर लौटा था। सुबह चार बजे के करीब जब निरंजन का छोटा भाई उसे उठाने गया, तो देखा की निरंजन के मुंह से झाग निकल रहा है और वह अचेत पड़ा हुआ है। इसके बाद निरंजन को तुरंत रिम्स अस्पताल ले जाया गया…
रांची । भाजपा सुखदेव नगर मंडल दक्षिणी भाग के बद्री भवन गली रातू रोड के अंतर्गत मंडल के सम्मानित अध्यक्ष श्री अशोक मिश्रा जी के अध्यक्षता में एक मिलन समारोह सह परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई इस बैठक में रानी मिश्रा जी के नेतृत्व में सैकड़ो सम्मानित महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के विचारों एवं आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित हो सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मुख्य रूप से रांची के लोकप्रिय विधायक सह विधानसभा चुनाव के वर्तमान रांची के प्रत्याशी आदरणीय श्री सीपी सिंह जी, महानगर के वरीय उपाध्यक्ष श्री राजू सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री विनय सिंह…
●आक्रोशित झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा-जामा से टिकट मिला तो डॉ.लुईस मरांडी को गांवों में घुसने नहीं देंगे संवाददाता दुमका। भाजपा छोड़ कर झामुमो में आई डॉ. लुईस मरांडी के जामा से प्रत्याशी होने की चर्चा पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है।अभी झामुमो ने प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है पर मीडिया में डॉ. लुईस मरांडी को जामा से संभावित उम्मीदवार बताया जा रहा है।मंगलवार को जामा चौक पर जुटे झामुमो प्रमुख कार्यकर्ताओं ने डॉ लुईस मरांडी के विरोध में प्रदर्शन किया।विरोध कर रहे लोगों ने डॉ लुईस मरांडी वापस जाओ का नारा भी लगाया।पत्रकारों से…
लातेहार । जिले के चंदवा प्रखंड मुख्यालय में चुनाव को लेकर बनाए गए चेक पोस्ट पर मंगलवार को वाहन जांच अभियान के दौरान एक यात्री बस से 15 लाख रुपयी नकदी बरामद हुए। पैसे एक बैग में रखे हुए थे। चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने पैसे को जब्त कर लिया है। इस संबंध में लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को चंदवा प्रखंड मुख्यालय में बने चेक पोस्ट में जब गाड़ियों की जांच की जा रही थी तब एक यात्री बस जो रांची से चलकर गढ़वा की ओर जा रही…
-अबतक 120 से ज्यादा विमानों को धमकी, 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान नई दिल्ली । देश के अधिकांश विमानन कंपनियों को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। सोमवार देर रात 30 विमानों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें इंडिगो, विस्तारा और एअर इंडिया (एआई) की घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स हैं। पिछले आठ दिनों में अबतक 120 से ज्यादा विमानों को बम हमले की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, ये सभी धमकी जांच पड़ताल के बाद झूठी साबित हुई हैं। इंडिगो एयरलाइन के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि सोमवार…


