रानीश्वर । आजसू के राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य दिलीप दत्ता के निधन पर प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। ज्ञात हो कि बुधवार के अपराह्न में आसनबनी स्थित उनके निजी आवास पर उनका निधन हो गया। विगत कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। दिलीप एक मिलनसार सामाजिक कार्यकर्ता थे। प्रखंड के घनी आबादी के आसनबनी में दैनिक समाचार पत्र के एजेंट का भी कार्य करते थे। उनके निधन पर भाजपा आसनबनी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दिलीप अपने पीछे पत्नी, पुत्र एवं पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़…
Author: Santal Express
गोपीकांदर । तीन महीने से राशन नहीं मिलने से नाराज पीडीएस लाभुकों ने गोपीकांदर प्रखंड के बड़ापाथर गांव के समीप दुमका-पाकुडिय़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। दो गांवों के आठ टोला के सैकड़ों महिला कार्डधारियों ने सड़क पर पेड़ की डाल व बांस रखकर आवागमन को ठप्प कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर प्रखंड प्रशासन ने जाम स्थल पर पहुंचकर लाभुकों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया। कार्डधारी फुलकुमारी देवी का कहना है कि बड़ापाथर डीलर सागेन हेंब्रम द्वारा तीन महिने का पर्ची निकालकर चावल नहीं दिया गया है, जिस कारण लाभुकों ने सड़क जाम कर किया है।…
भाजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने किया रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा जामा । झारखंड विधानसभा चुनाव में लगे प्रत्याशियों की करीब 30 दिन से चल रही भागदौड़ 20 नवंबर को मतदान होते ही खत्म हो गई। चुनाव प्रचार के लिए सुबह जल्दी उठकर दिनभर गांव-गांव जाकर लोगों से मिलने का सिलसिला देर रात तक चलने का दौर भी अब खत्म हो गया। मतदान के दूसरे दिन जामा विधनसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू रिलैक्स मुड़ में नजर आए। सुबह देर तक आराम करने के बाद प्रत्याशी रोजाना की सामान्य दिनचर्या में लगे नजर आए। प्रत्याशी दोपहर तक घर पर…
गोड्डा : विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद जिले भर के विभिन्न चाय की दुकानों पर विभित्र दलों के कार्यकर्ता चनावी अंक गणित भिड़ाने में जुटे हुए हैं। अंक गणित जुटाने का सबसे अच्छा माध्यम चाय की गुमटी पर देखी जा रही है। जहां विभीत्र दलों के राजनीतिक कार्यकर्ता चाय की चुस्की लेते हुए बू्थों पर अपने पार्टी के पक्ष में किये गये मतदान की हिसाब जुटाने में मशगुल दिख रहें है। इतना ही नहीं हर राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और समर्थक किसी तरह से तोड़- मरोड़ कर अपने पक्ष में गणित बिठा रहे हैं। फिर चाहे भले ही परिणम…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। विधानसभा चुनाव 2024 संपन्न होने के पश्चात जीत हार की चिंता सभी प्रत्याशियों में देखी जा सकती है। सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं और जिला एवं प्रखंड अध्यक्ष सचिव के साथ बैठक का दौर जारी है। चारों ओर से सूचना एकत्रित किया जा रहा है। अपनी जीत की जोड़ घटाव की जा रही है। किस पार्टी के साथ किसने गद्दारी की पता लगाया जा रहा है। किसने किसको बेवकूफ बनाया और किसने किया भीतरी आघात ? इन सबों के साथ मंथन चल रहा है कि इस बार पाकुड़ में 75% मतदान हुए हैं। वोटिंग की संख्या किसकी…
ठाकुरगंगटी संवाददाता : महागामा विधानसभा के मतदान के बाद अब समर्थक और ग्रामीण के साथ-साथ महागठबंधन और भाजपा के कार्यकर्ता सहित अन्य ग्रामीण, किसान, मजदूर भी जीत हार की समीक्षा करने में लग गए। गुरुवार को महागामा प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरगंगटी के चाय दुकान पर संध्या के समय लगातार यह चर्चा होती रही। जो भी कार्यकर्ता, समर्थक, ग्रामीण, किसान, मजदूर या हाट बाजार करने वाले खरीद, बिक्री करने वाले, सब्जी की खरीदारी करने वाले लोग आते रहे वे लोग एक झलक इस नामी गिरामी चाय दुकानदार वाले संजय शाह की तरफ जरूर झांक लिए। और जैसे ही झांक रहे थे…
बॉर्डर पर ही रोक कर रखे गये थे सभी गैर जरूरी वाहन गोड्डा : झारखंड- बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत सभी चेक नाका पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर मतदान को लेकर कड़ा पहरा रहा। वहीं गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर खटनई के समीप का चेक नाका कमोबेस सील कर दिया गया था। वहीं गैरजरूरी वाहनों को सीमा पर ही रोक कर रखा गया था। बताते चलें कि सोमवार की रात अमलों गांव के समीप हुए हंगामे के बाद से ही खटनई पर जांच प्रक्रिया तेज कर दी गयी थी, जहां पूरे दिन सतर्कता बरती गयी। इस दौरान बिहार से आने…
जामताड़ा : मतदान समाप्ति के उपरांत अब सभी की नजर मतगणना पर टिकी हुई है। जामताड़ा और नाला विधानसभा के लिए जामताड़ा के कटंकी स्थिति पॉलिटेक्निक भवन को मतगणना केंद्र बनाया गया है। इसी पॉलिटेक्निक भवन में स्ट्रांग रूम भी बनाया गया है, जहां पर मतदान के बाद जिले भर के ईवीएम को रखा गया है। चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी प्रत्याशियों के किस्मत पर अर्ध सैनिक बलों का कड़ा पहरा है। पूरे परिसर में जगह-जगह पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। छत से लेकर चाहर दिवारी के चारों ओर सुरक्षा बल के जवान निगरानी कर…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । अपनी जीत को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से अस्वत है । झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पाकुड़ विधानसभा चुनाव के बाद स्थानीय पाकुड़ रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें हजारों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जीत्तौड़ मेहनत करने के लिए उनका हार्दिक अभिनंदन जताया एवं सभी को बधाई दी।
पाकुड़। ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में इसाफ बैंक द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 60 विद्यार्थी सम्मलित हुए। इस कार्यक्रम में इसाफ बैंक पाकुड़ शाखा के ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर अजित कुमार गुप्ता, ब्रांच ऑफिसर अतुल कुमार ठाकुर एवं करण कुमार उपस्थित थे। मैनेजर अजित कुमार गुप्ता ने बच्चों को संबंधित करते हुए कहा कि इसाफ बैंक बच्चों में प्रतिभा के विकास के लिये हमेशा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। प्रतियोगिता में सम्मलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को बैंक द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान दिया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित सभी…


