भाजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने किया रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा
जामा । झारखंड विधानसभा चुनाव में लगे प्रत्याशियों की करीब 30 दिन से चल रही भागदौड़ 20 नवंबर को मतदान होते ही खत्म हो गई। चुनाव प्रचार के लिए सुबह जल्दी उठकर दिनभर गांव-गांव जाकर लोगों से मिलने का सिलसिला देर रात तक चलने का दौर भी अब खत्म हो गया। मतदान के दूसरे दिन जामा विधनसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू रिलैक्स मुड़ में नजर आए। सुबह देर तक आराम करने के बाद प्रत्याशी रोजाना की सामान्य दिनचर्या में लगे नजर आए। प्रत्याशी दोपहर तक घर पर ही रहे। कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा के लिए बैठ गए। चाय की चुस्कियों के साथ वे हार जीत का आकलन करते रहे। घर पर आराम करते हुए उन्होंने फोन पर ही कार्यकर्ताओं से चर्चा कर मतदान प्रतिशत के आधार पर हार जीत की गणना किया। मौके पर सुरेश मुर्मू ने अपनी जीत को सुनिश्चित बताया वहीं कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा किया।




