अशोक कुमार महाराष्ट्र व झारखंड में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में जिस तरह से निष्पक्ष चुनाव को नोट के बल पर प्रभावित करने और पैसों के बल पर मतदाताओं को खरीदने का उदाहरण सामने आया है उससे यह साबित होता है कि हमारा लोकतंत्र खतरे में है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि राजनीतिक दल पूंजीपतियों से वैध और अवैध तरीके से बड़ी राशि लेकर उसका दुरूपयोग चुनाव में मतदाताओं को येनकेन प्रकारेण खरीदने का काम करती है। पहले यह काम कांग्रेस पार्टी खुले रूप में करती थी अब यह काम भाजपा ओैर अन्य क्षेत्रिए पार्टियों…
Author: Santal Express
रांची । सीबीआई की विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने गुरुवार को रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सह पूर्व विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह के खिलाफ समन जारी किया हैं। उषा मार्टिन माइंस आवंटन घोटाला से जुड़े मामले में अरुण कुमार के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दायर की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने अरुण कुमार सिंह काे समन जारी किया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 20 दिसंबर काे हाेगी है। यह मामला वर्ष 2005 में उषा मार्टिन को लाभ पहुंचाने के लिए माइंस आवंटन से जुड़ा हैं। इसमें अरुण कुमार सिंह के अलावा तत्कालीन…
जामताड़ा । विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सह ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ गुरुवार को जामताड़ा थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जामताड़ा एफएसटी टीम के मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार मंडल के लिखित आवेदन पर जामताड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। जिसका कांड संख्या 221/2424 इरफान अंसारी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के लड़कियों से संबंधित आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया था। इसी को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है।
गुयाना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुयाना की संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सबसे पावरफुल मंत्र ‘लोकतंत्र प्रथम, मानवता प्रथम’ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुयाना में एक सांसद के विशेष सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रथम, मानवता प्रथम की भावना पर चलते हुए आज भारत विश्व बंधु के रूप में विश्व के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। विश्व स्तर पर कोई समस्या उत्पन्न होने पर भारत सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाता है। कोविड-19 के दौरान भारत ने 150…
अडाणी केस के चक्कर में टूटा शेयर बाजार, निवेशकों को 1 दिन में 5.35 लाख करोड़ का घाटा नई दिल्ली । भारत के मशहूर उद्योगपति अडानी समेत कई लोगों ने सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा की रिश्वत देने का वादा करने का मामला उजागर हुआ है। अब अडानी ग्रुप के चेयरमैन और देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी बड़ी मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। गौतम अडानी और सात अन्य लोगों पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले में अमेरिका की कोर्ट…
जामताड़ा : प्रजातंत्र के महापर्व में मतदान की प्रक्रिया पूरे जिले भर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारी और बेहतर कार्य प्रणाली के कारण जहां एक ओर दूसरे चरण में जिले का नाला विधानसभा मतदान प्रतिशत में सबसे आगे रहा, वहीं ओवरऑल जामताड़ा जिला भी सबसे टॉप पर पहुंच गया। जिला प्रशासन के द्वारा मिहिजाम हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर में कुष्ठ रोगियों के लिए सहायक मतदान केंद्र बनाया गया था जो काफी चर्चा का विषय रहा। गुरुवार को रांची में एक प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने भी…
रांची । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद सील कर दिये गए हैं। पहले स्तर की सुरक्षा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जिम्मे है। दूसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य सशस्त्र बल के जवान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तरीय हो जाएगी। तीसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस के जिम्मे होगा। यह जानकारी श्री कुमार गुरुवार को धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल…
जामताड़ा । जामताड़ा जिले के कठबरारी बुढ़वा तालाब में नहाने के दौरान दो भाई बहनों के डूबने से गुरुवार को मौत हो गयी। घटना करमांटाड थाना के कठबरारी का है। जहां दोनों बच्चों की पहचान गांव के सुभाष मंडल के पुत्र सोनू कुमार (3)और पुत्री सरस्वती कुमारी( 2) के रुप में हुई है । दोनों मां के साथ नहाने तालाब किनारे गए थे। तलाब किनारे मां कपड़ा धोने में व्यस्त हो गई। तभी बच्चें नहाने लगे। बच्चे कब आंखों से ओझल हो गए। मां को पता भी नहीं चला। शव को तालाब में देख मां जोर-जोर से रोने लगी। इसके…
देवघर। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक कैदी की मौत हो गई। मृतक का नाम 58 वर्षीय पालटू महतो है जो कुंडा थाना क्षेत्र के करणीबाग इलाके का रहने वाला है। बताया जाता है कि 3 नवंबर को कुंडा पुलिस द्वारा मारपीट के आरोप में उसे जेल भेजा गया था। 12 नवंबर को जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन द्वारा उसे 12 नवंबर को 6.45 बजे शाम को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में 21 नवंबर की सुबह 07 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचे…
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना इलाके के गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना से आहत बच्ची ने घर में रखे कीटनाशक पी ली, जिससे बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। बच्ची का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दोपहर में बच्ची की मां बाजार गई हुई थी। तभी पास के रहने वाले दो युवक अकेला पाकर उसके घर में घुस आए और मुंह दबाकर घर के भीतर कमरे में ले जाकर बारी-बारी से रेप की घटना को…


