रांची । रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में मदन पाहन हत्या मामले में फरार आरोपित पिता और सौतेली मां का तीन दिनों बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। हत्या के बाद दोनों आरोपित फरार चल रहे हैं। पुलिस माता-पिता की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपित अपने रिश्तेदार के यहां सिकिदिरी थाना क्षेत्र के एक गांव में पनाह लिए हुए हैं, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वे वहां से फरार हो गए। दोनों के पास मोबाइल फोन नहीं है, जिस…
Author: Santal Express
रामगढ़ । झारखंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 24 घंटे के बाद स्पष्ट हो जाएगा। कौन जीतेगा और किसकी किस्मत में हार होगी यह मतगणना के बाद पता चल जाएगा। लेकिन इससे पहले 2 महीने की मैराथन दौड़ प्रत्याशियों को बहुत थका चुकी है। बड़कागांव विधानसभा की कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद ने मतगणना से पहले महाकाल की पूजा की। पूजा की तस्वीरें अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया पर जारी की है। अपने परिजनों के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंची और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया है। उनकी यह पूजा इस बात का भी संकेत दे रही है कि प्रतिद्वंदियों से लड़ने…
रांची । झारखंड समेत पूरे देश में ठंड का असर दिखने लगा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों का पारा घटा रही है। वहीं सुबह शाम कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होती जा रही है। झारखंड में मौसम विभाग के मुताबिक 23 नवंबर को सुबह कोहरा तो दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। इसके बाद अगले 2 दिन तक मौसम का यही हाल रहेगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ायेंगी। वहीं बीते 3 रोज से गुमला के बिशनपुर प्रखंड में शीत लहरी के साथ कंपकपी वाली ठंड पड़ रही है। ठंड से…
हजारीबाग । विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। शनिवार को निर्णायक दिन है यानी मतगणना है। मतगणना की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय शुक्रवार को बाजार समिति मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा वार बनाए टेबल और अन्य तैयारियों का जायजा लिया।हजारीबाग जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 20 बरकट्ठा, 21 बरही, 24 मांडू एवं 25 हजारीबाग में हुए मतदान की मतगणना 23 नवंबर को होगी। मतगणना को लेकर बाजार समिति मतगणना स्थल में तैयारी पूरी कर ली गई है। चार विधानसभा सीट के लिए…
लातेहार । जिले के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में कुम्हारमरा घाटी के पास गुरुवार की देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में चालक को गंभीर चोट लगी है। ट्रक पर लोड मक्का पूरी तरह बिखर गया। घटना के बाद चालक ने घटना की जानकारी रात में ही ट्रक मालिक को दी। इसके बाद देर रात ट्रक चालक को अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। बताया गया कि ट्रक पर लगभग 35 टन मक्का लोड था। अत्यधिक लोड के कारण ही घाटी में उतरने के…
रांची । झारखंड के गौरव पद्मश्री मुकुंद नायक अब स्वस्थ हैं। हालांकि अगले तीन सप्ताह तक वो डॉक्टर्स की देखरेख में रहेंगे है। उसके बाद वे रांची आएंगे। नई दिल्ली में इलाजरत पद्मश्री नायक से रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान पद्मश्री ने अपने बेहतर इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। नायक ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की कलाकारों के प्रति संवेदनशीलता है कि मेरे अस्वस्थ होने की खबर पाकर उन्होंने संज्ञान लिया। मेरे लिए इससे बड़ा गौरव का विषय कुछ नहीं हो सकता…
जरमुंडी । बाबा बासुकीनाथ धाम की पावन धरा में आयोजित नौदिवसीय शिवमहापुराण के चौथे दिन कथाव्यास डॉ विनोद त्रिपाठी ने रूद्रसंहिता के सती (द्वितीय) खंड का वर्णन करते हुए सती प्रसंग,माता पार्वती का जन्म,शिवपार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने बताया कि शिव ही सबके कर्ता (स्रष्टा ), भर्ता (पालक) और हर्ता (संहारक) हैं। वे ही सर्वव्यापी परमात्मा और परमेश्वर हैं। निर्गुण परब्रह्मस्वरूप भगवान शिव ने स्वेच्छा से सगुण होकर सृष्टि का विस्तार किया।उन्हीं से श्रीहरि और सृष्टिकर्ता ब्रह्मा उत्पन्न हुए। प्रजापति दक्ष की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने पुत्री रूप में अवतीर्ण होने का वरदान दिया। इधर…
चुनाव संपन्न होने के बाद जीत एवं हार का कयास लगाने में जुटे समर्थक, अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के कर रहे दावे रामगढ़(दुमका) । विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। दुमका जिले के जामा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव संपन्न होने के बाद बुधवार की शाम से गुरुवार को पूरे दिन भर लोग अपने-अपने हिसाब से जीत एवं हार का अंदाज लगाते रहे। अठारह प्रत्याशियों के मैदान में रहने के बावजूद इस बात पर सभी एकमत दिखे कि यहां सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सुरेश…
देवघर संताल एक्सप्रेस । सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ठाकुर ने मधुपुर थाना में आवेदन देकर विधानसभा क्षेत्र के मतदान संख्या 111के पीठासीन पदाधिकारी रामानंद कुमार पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी हैं । पीठासीन पदाधिकारी पर मतदान के दौरान ईवीएम मशीन वेटिंग कंपार्टमेंट के नजदीक खड़ा होने आरोप है । निर्वाचन आयोग के नियमों का घोर उलंघन्न बताया गया है । बताया जाता हैं कि वेब-कास्टिंग रूम में स्थिति की निगरानी के दौरान पीठासीन अधिकारी वोटिंग कंपार्टमेंट के नजदीक पाए गए । सूचना पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने तुरंत मामले की कार्रवाई करते हुए पीठासीन पदाधिकारी कोमतदान केंद्र…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर । सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी ने स्थानांतरण के बाद भी अपना प्रभार नहीं सौंपने को गंभीरता से लेते हुए दो स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा है। सीएस ने जसीडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिपिक सुभम कुमार व एएनएम स्कूल में कार्यरत लिपिक ऋषिराज भास्कर से स्पष्टीकरण पूछा है। पूछा गया है कि स्थानांतरण होने के बाद भी संबंधित कर्मी को प्रभार क्यों नहीं सौंपा गया। प्रभार नहीं सौंपना उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना माना गया है। पूछे गए स्पष्टीकरण का जवाब 24 घंटे के अंदर देने का निर्देश दिया है। जवाब संतोषजनक…


