Author: Santal Express

नई दिल्ली । भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका में रिश्वत देने के आरोपों ने न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। अडानी ग्रुप पर आरोप है कि उसने भारत में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत दी। इस पर अमेरिका ने इस मामले पर कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत नींव पर टिके हैं और दोनों देश इस मुद्दे को भी सुलझा लेंगे। हालांकि, उन्होंने मामले की विस्तृत जानकारी के लिए एसईसी और डीओजे से संपर्क करने की…

Read More

बाजार में 1200 रुपए की कीमत पर हो रही है जमकर बिक्री आजमगढ़ । यूपी के आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित ताल सलोना आजमगढ़ के सबसे बड़े तालों में से एक है। प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाने वाला यह ताल लगभग 1 हजार हेक्टेयर में फैला हुआ है। इसकी सुंदरता और पुरातन छाप के साथ यह ताल यहां के क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार का सबसे बड़ा साधन है। इस ताल में क्षेत्र वासियों के द्वारा कमलगट्टे, सुठानी, तिन्नी के चावल, मछली आदि का व्यापार किया जाता है। इसके अलावा सर्दी के मौसम आते ही विदेशी पक्षियों…

Read More

नई दिल्ली । बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय स्थिति बन चुकी है, जिससे मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ‘फेंजल’ नामक चक्रवात के बनने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार रात को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण अंडमान और निकोबार के पास बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय दबाव क्षेत्र बन चुका है। इसके प्रभाव से आस-पास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो धीरे-धीरे तेज होकर ‘गहरे दबाव’ और फिर चक्रवात का रूप ले सकता है। अगर यह चक्रवात पूर्ण रूप लेता है, तो इसे…

Read More

झुंझुनू । राजस्थान के झुंझुनू में एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पर कोई भी यकीन नहीं कर सकता है। इसके पीछे की कहानी तो सामने नहीं आई लेकिन जांच और तथ्य हैरानी में जरुर डालते हैं। दरअसल, एक दिव्यांग युवक को यहां के अस्पताल में भर्ती किया गया फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब चार घंटे तक उसे डीप फ्रीजर में रखा। और तो और डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी दे दी। लेकिन जब इस युवक को अंतिम संस्कार के लिए शमशान ले जाया गया तो वो जिंदा निकला। इस मामले में लापरवाही पर तीन…

Read More

नई दिल्ली । खड़े-खड़े चक्कर आना एक सामान्य समस्या हो सकती है, जिसे ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन या पोस्टोरल हाइपोटेंशन कहा जाता है। यह तब होता है जब ब्लड प्रेशर अचानक गिर जाता है, जिससे चक्कर आ सकते हैं। यह स्थिति आमतौर पर आपके शरीर की पोजीशन बदलने पर होती है, जैसे बैठने से खड़े होने पर। क्लिनिक स्पॉट्स होलिस्टिक हेल्थकेयर के मेडिकल हेड डॉ. हरिकिरन चेकुरी के अनुसार, अगर चक्कर अधिक समय तक रहें तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। यह समस्या 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अधिक आम है क्योंकि उम्र के साथ…

Read More

नई दिल्ली । ठंड के मौसम में ज्यादातर बच्चों में होने वाली बीमारी निमोनिया के शुरुआती लक्षणों को पहचानना और समय पर इलाज करना बहुत जरूरी है। जैसे लगातार खांसी और तेज बुखार, सांस लेने में कठिनाई या तेजी से सांस लेना, सीने में दर्द कमजोरी, होठों या नाखूनों का नीला पड़ना, भूख कम लगना और सुस्ती महसूस होना। यदि इन लक्षणों में से कोई दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ठंडी चीजों से बच्चों को दूर रखें और उनकी सेहत का…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने हाल ही में जानकारी दी कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 80.6 करोड़ लाभार्थियों को कवर करने वाले सभी 20.4 करोड़ परिवारों के राशन कार्ड डिजिटल किया गया हैं। इसमें 99.8 प्रतिशत राशन कार्ड और 98.7 प्रतिशत व्यक्तिगत लाभार्थियों को आधार से जोड़ा गया है, ताकि डिलिवरी सिस्टम को बेहतर किया जा सके। मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वन नेशन वन राशन कार्ड पहल के तहत राशन कार्ड की राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी ने देश के किसी भी हिस्से में मौजूद सभी लाभार्थियों को उसी मौजूदा राशन…

Read More

औरैया । जनपद के सहायल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सहायल क्षेत्र स्थित गंगा बाबा मोड़ के पास अनियंत्रित कार शीशम के पेड़ से टकरा गई। कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। अन्य तीन सदस्य गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार की सुबह आठ बजे की है।…

Read More

पर्थ । यहां खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को लंच के बाद भारतीय पारी 150 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए केवल ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी ने ही कुछ संघर्ष किया। पंत ने 37 और नीतीश ने 41 रन बनाए। इन दोनों के अलावा केएल राहुल ने भी 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस मैच में भारतीय कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह मे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और तीसरे ही ओवर में मिचेल स्टॉर्क ने केवल 5 रन…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में सीलबंद वजूखाने के एएसआई सर्वे की मांग करने वाली हिन्दू पक्ष की याचिका पर मुस्लिम पक्ष को नोटिस जारी किया है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान हिन्दू पक्ष की ओर से पेश वकील विष्णु शंकर जैन ने वजूखाने के इलाके की एएसआई सर्वे की मांग की। इसी जगह पर शिवलिंग जैसी संरचना मिली थी। हिन्दू पक्ष का कहना है कि ज्ञानवापी परिसर की बाकी जगह की तरह इस सीलबंद एरिया का भी सर्वे…

Read More