कोडरमा । कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को गेट पर ड्यूटी कर रहे सब-इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह को कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने निलंबित कर दिया है। दरअसल, सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद कोडरमा डीसी, एसपी एवं अन्य अधिकारियों की गाड़ी मतगणना केंद्र के पास जा रही थी तो मुख्य द्वार के पास तैनात सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने किसी गाड़ी को नहीं रोका। सबसे आगे डीसी कोडरमा की गाड़ी थी और ठीक उसके पीछे एसपी की गाड़ी थी। जब देखा कि किसी तरह की कोई पूछताछ शैलेंद्र सिंह ने नहीं की तो तुरंत…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोपित और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत की शर्तों में ढील देने की मांग करने वाली याचिका पर सीबीआई और ईडी को नोटिस जारी किया है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से दी गयी जमानत की शर्तों में बदलाव की मांग की है जिसमें सिसोदिया को हर सोमवार और गुरुवार को सीबीआई और ईडी के दफ्तर जाकर हजारी लगानी होती है। सिसोदिया ने…
सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र अंर्तगत दंतेसपुरम, कोराजुगुड़ा, नागाराम के जंगल में डीआरजी और सीआरपीएफ के साथ आज शुक्रवार की सुबह कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं 3 ऑटोमैटिक हथियार एके 47, इंसास, एसएलआर एवं अन्य हथियार गाेला बारूद भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से बरामद स्वचालित हथियारों को देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े नेता…
गढ़वा । पुलिस ने गढ़वा के मझिआंव बाजार स्थित मोबाईल दुकान से 16 लाख के मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में कृष्ण चौधरी और मुकेश कुमार शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर दो बोरी में भरा सीलबंद 96 मोबाईल और कांड में चोरी गये 4 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है। गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे ने शुक्रवार को बताया कि गत 13 नवम्बर की रात मझिआंव बाजार के मां वैष्णवी मोबाईल दुकान में वेन्टीलेटर तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा करीब 16 लाख कीमत के 105 पीस स्मार्टफोन चोरी किया गया…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में संसदीय सचिव के पद पर नियुक्त छह विधायकों को अयोग्य करार देने वाले हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ विधायक के तौर पर अयोग्यता की कार्रवाई नहीं होगी पर अभी वो संसदीय सचिव के तौर पर काम नहीं कर पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि अभी आगे किसी विधायक की संसदीय सचिव के तौर पर नियुक्ति नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश सरकार की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट में याचिकाकर्ता रहे भाजपा विधायकों को नोटिस जारी किया…
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए अगले तीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन की तारीखों की घोषणा कर दी है। सबसे ज़्यादा दिलचस्पी 2025 सीजन पर है, जो 14 मार्च (शुक्रवार) से 25 मई (रविवार) तक चलेगा। इसके अलावा 2026 सीजन 15 मार्च (रविवार) से 31 मई (रविवार) तक और 2027 का सीजन 14 मार्च (रविवार) से 30 मई (रविवार) तक आयोजित किया जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, गुरुवार को फ्रैंचाइजी को भेजे गए ईमेल में, आईपीएल ने टूर्नामेंट की तारीखों को विंडो बताया, लेकिन संभावना है कि ये अंतिम तिथियां हो सकती…
पूर्वी चंपारण । बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मेहसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह छापामारी करते हुए मेहसी थानाक्षेत्र के चकरोजा शमसुद्दीन गांव के समीप एन.एच.-27 के मुजफ्फरपुर लेन की ओर सड़क के किनारे से नेपाली तेल टेंकर में छिपाकर रखे 834 किलोग्राम मादक नेपाली गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ बतायी जा रही है। गांजा लदी टेंकर नेपाल से बेगूसराय जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने टेंकर…
अररिया । जिले के सिमराहा थाना पुलिस पर गुरुवार की रात ग्रामीणों द्वारा हमला कर अपराधी को छुड़ाकर अपने साथ ले जाने के मामले में एसपी अमित रंजन ने फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स (एसआईटी) का गठन किया है।जिसके द्वारा रातभर की गई छापेमारी कर हमलावर की पहचान करते हुए अब तक कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस बात की पुष्टि एसपी अमित रंजन ने भी की है। सिमराहा थाना क्षेत्र औराही पूरब गांव में ऋषिदेव टोला के समीप फील्ड के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराध की योजना…
पटना । बिहार के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सर्द पछुआ हवा से शाम ढ़लते ही लोगों को कनकनी महसूस रही है। साथ ही हवा की क्वालिटी भी खराब हो गई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक इन दिनों शाम होते ही हवा की क्वालिटी खराब हो जा रही है। 22 नवम्बर की रात्रि 12 बजे तक हाजीपुर का एक्यूआई-384, बेतिया का 331, राजगीर का 330, मुजफ्फरपुर का 316 और बक्सर का एक्यूआई-304 रिकार्ड किया गया। इन जिलों की हवा रेड जोन…
पलामू । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गढ़वा ने पंजाब के चंडीगढ़ अफीम ले जाने से पहले डालटनगंज रेलवे स्टेशन से शुक्रवार सुबह अफीम बरामद किया है। साथ ही तीन आरोपितों को मौके से गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम का वजन डेढ़ किलो है, जिसका सरकारी मूल्य साढे सात लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के गोइंदी गांव निवासी ज्ञानती देवी (55), नागेंद्र पासवान (26) और वीरेंद्र साहू (40) के रूप में की गई है। बताया गया है कि डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर एक महिला और दो पुरुषों को संदिग्ध हालत में देखकर…


