रांची । झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे से जारी है। इसी बीच झारखंड में मतगणना का रुझान इंडी गठबंधन को आगे बता रहा है। हालांकि पल-पल में रुझान बदल भी रहा है। कुल 81 सीटों में 56 सीटों पर एनडीए और 24 सीटों पर इंडी गठबंधन आगे है जबकि एक पर जेएलकेएम प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बरहेट से हेमंत सोरेन की जीत तय गोमिया सीट से जेएमएम प्रत्याशी योंगेद्र महतो की जीत निरसा सीट से सीपीआईएमएल प्रत्याशी अरुप चटर्जी ने जीत हासिल की है,बीजेपी प्रत्याशी अपर्णासेन गुप्ता की हार डुमरी सीट…
Author: Santal Express
रामगढ़ । बड़कागांव विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी की जीत लगभग तय हो गई है। अबतक 12 राउंड से अधिक की मतगणना हो चुकी है और 25000 से अधिक मतों से वह आगे चल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद को करारी से शिकस्त दी है। रोशन लाल चौधरी इस विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन बार से चुनाव लड़ रहे थे। वे अक्सर अंबा प्रसाद के परिवार से मात खा रहे थे लेकिन उन्होंने इस बार अपनी सारी हार का बदला लिया है। जनता ने खुलकर उनके पक्ष में वोट किया और उन्होंने एक बड़ी लकीर…
सुनील सोरेन (भाजपा)- 4683 बसंत सोरेन (झामुमो)- 3927 इस राउण्ड में सुनील सोरेन को लीड-756 12वें राउण्ड में सुनील सोरेन 4104 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुमका विधान सभा चुनाव 2019 राउण्ड -12 भाजपा- 3784 झामुमो- 3521 इस राउण्ड तक भाजपा को लीड-263 12वें राउण्ड में भाजपा को 72 वोट से लीड मिली थी।
हंसडीहा । हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को दिन के करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पौड़ेयाहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप यादव के वाहन में टक्कर मार दी। हालांकि ईश्वर की कृपा से वाहन में सवार विधायक प्रदीप यादव बाल बाल बच गए, परन्तु उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार विधायक प्रदीप यादव दुमका की ओर से हंसडीहा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान नोनीहाट बाजार के समीप पहुंचने…
शेखर सुमन देवघर। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण आनी अंतिम चरण में होने वाले मतदान 20 नवंबर को सारठ विधानसभा क्षेत्र में शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से पुरूषों एवं महिला मतदाताओं को मतदान करने के लिए बड़ी बड़ी कतारों में घंटों तक अपने बारी का इंतजार करते देखे गए। चुनाव के दिन प्रशासन की चुस्ती एवं सजगता से शांति पूर्वक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर विभिन्न राजनीतिक दलों के 17 प्रत्याशियों का भाग्य को ईभीएम मशीनों में बंद कर दिया है। बताते चलें कि सारठ विधानसभा क्षेत्र के सारठ विधानसभा क्षेत्र में…
देवघर । विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलोनी स्थित एकलव्य पब्लिक स्कूल में निदेशिका रेखा कुमारी, प्राचार्य राजबर्धन एवं उप प्राचार्य हिमांशु शेखर पांडेय के नेतृत्व में पाक्षिक बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने विभिन्न स्टॉल्स लगाया जिसका आनंद विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य ने जमकर उठाया। मौके पर मुख्य अतिथि, विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा- बाल मेले में बच्चों की प्रतिभा को निखारा जाता है, बच्चों में नई सोच विकसित होती है और वे हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं, उनको मनोरंजन के साथ-साथ व्यवसाय का तरीका भी…
देवघर । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर व एसपी अम्बर लकड़ा ने संयुक्त रूप से देवघर कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रांग रूम प्रांगण में कल होने वाले मतगणना को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक मधुपुर व सारठ उपस्थित थे। आगे डीसी ने 15-देवघर, 13-मधुपुर व 14-सारठ विधानसभा के मतगणना केन्द्रों के अलावा विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों के शत प्रतिशत अनुपालन के अलावा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने…
दुमका । जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे पर कुंजी गांव के समीप बाइक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर होते ही महिला दूर जा गिर गई की और उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति दोनों पति-पत्नी थे। वे बाइक होंडा एसपी 125 (जेएच 04एक्स 2903) से हंसडीहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टाटा पंच कार (डब्ल्यूबी 40 एवी 6616) श्राद्ध का कार्ड का वितरण…
साहिबगंज। अवैध खनन मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम शुक्रवार को फिर साहिबगंज पहुंची। दो सदस्यीय टीम ने जिला खनन कार्यालय में दिन भर खनन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला। ज्ञात हो कि नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रही थी। इस मामले में गवाह बने प्रधान विजय हांसदा के मुकरने के बाद मामला सीबीआई के हाथ चला गया था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में विजय हांसदा के दर्ज कोर्ट कंप्लेन और एसटी-एससी थाने में दर्ज केस को सीबीआई ने टेकओवर कर लिया था। जिसके बाद 5 नवंबर…
एनडीए गठबंधन का कौन होगा नेता ? चंदन मिश्र झारखंड विधानसभा के चुनाव का परिणाम शनिवार को आ जाएगा। देश और प्रदेश भर की निगाहें इधर लगी है। किस दल या गठबंधन को बहुमत मिलेगा या नहीं मिलेगा, यह भी स्पष्ट हो जाएगा। झामुमो, कांग्रेस राजद गठबंधन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेता सामने रखकर पूरा चुनाव अभियान चलाया। लेकिन भाजपा आजसू एनडीए गठबंधन की ओर से किसी को नेता सामने नहीं रखकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा गया। इसलिए एनडीए गठबंधन को लेकर आमलोगों और उनके मतदाताओं के बीच यह उत्सकुता बनी है कि एनडीए गठबंधन…


