शेखर सुमन

देवघर। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण आनी अंतिम चरण में होने वाले मतदान 20 नवंबर को सारठ विधानसभा क्षेत्र में शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से पुरूषों एवं महिला मतदाताओं को मतदान करने के लिए बड़ी बड़ी कतारों में घंटों तक अपने बारी का इंतजार करते देखे गए। चुनाव के दिन प्रशासन की चुस्ती एवं सजगता से शांति पूर्वक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर विभिन्न राजनीतिक दलों के 17 प्रत्याशियों का भाग्य को ईभीएम मशीनों में बंद कर दिया है। बताते चलें कि सारठ विधानसभा क्षेत्र के सारठ विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 16 हजार 3 सो 34 मतदाताओं में पुरूषों की संख्या 1 लाख 61 हजार 9 सो 30 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 54 हजार 3 सो 80 है। वही 376 मतदान केन्द्रों पर 77 .94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर ईवीएम मशीन में बंद कर दिया। चुनाव समाप्ति के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों को 23 नंबर के लिए बेसब्री से मतगणना के गिनती का इंतजार करने का चर्चा चौक चौराहों चाय दुकानों पर करते हुए देखे जा रहे हैं। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा अपने अपने प्रत्याशियों के जीत की दावा करते हुए गुणा भाग गणित में व्यस्त देखा जा रहा है। ऐसे समर्थकों द्वारा चौंक चौराहों, चाय पान दुकानों पर किस प्रत्याशियों के पक्ष में कितना मत मिलेगा और उसमें जाती समिकरण लेन देन का समिकरण आदि का गुणा भागा करते हुए हार जीत का आंकलन करने में व्यस्त देखा जा रहा है।खासकर युवा पीढ़ी के लोगों द्वारा पूरे क्षेत्र में हार जीत का आंकलन करने व्यस्त देखा जा रहा है। वही क्षेत्र के आम जनता 23 नंबर को चुनाव के रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे है।



