रांची । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन “उपलब्ध” के तहत रेलवे ई-टिकट के अवैध व्यवसाय पर कार्रवाई की है। आरपीएफ के उपनिरीक्षक सूरज पांडे ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने पुंदाग ओपी पुलिस की सहायता से पुंदाग रोड के छोटी मस्जिद के समीप वसीर कॉम्प्लेक्स स्थित अरिशा कंप्यूटर सेवा नामक किराए की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान की जांच करने पर 15 पास किये गए ई-टिकट बरामद किए गए, जो दो पर्सनल यूजर आईडी से बनाए गए थे। इन टिकटों की कुल कीमत 43 हजार 822 थी। पूछताछ में आरोपित…
Author: Santal Express
धनबाद । टुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थापित सैट रिजर्व पुलिस के हवलदार की रायफल साफ करने के दौरान सोमवार को गलती से गोली चल जाने से मौत हो गई है। घटना के बाद उसे एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत जवान का नाम नंदकिशोर सिंह है, वह पलामू जिला के लेस्लीगंज का रहने वाला था। वहीं घटना की सूचना पर सिटी एसपी अजित कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही घटना की जांच के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…
हजारीबाग । जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के लोयसुकुवार के पुरनी पेटो गांव में ट्रेक्टर की चपेट में आने से आयुष कुमार (16)की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आयुष के घर पर उसकी चचेरी बहन की शादी मंगलवार को थी। इसलिए वह सामान लेने सोमवार को दुकान जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदा ट्रैक्टर ने उसे अपने चपेट में ले लिया और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद टंडवा हजारीबाग मार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि…
अयोध्या । राम मंदिर का हेलीकॉप्टर से दर्शन कराने के साथ ही यूपी सरकार महाकुंभ को लेकर भी कुछ ऐसी ही तैयारी में दिख रही है। कहा जा रहा है कि महाकुंभ के एरियल व्यू के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, अभी तक सरकार ने इसे लेकर कुछ नहीं कहा है। अयोध्या के राम मंदिर का हेलीकॉप्टर से दर्शन को लेकर अभी तक जो किराया तय किया है वह प्रति व्यक्ति 4130 रुपये है। यानी अगर किसी एक श्रद्धालु को इस मंदिर का एरियल दर्शन करना है तो उसे यूपी सरकार को 4130 रुपये का…
लाखों विद्यार्थी होंगे लाभाविंत और रोजगार होंगे सृजित नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में, देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की गई है। इस फैसले से न केवल लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, कि स्कूली शिक्षा को ज्यादा सुलभ…
राजद ने कहा, विपक्षी गठबंधन के असली आर्किटेक्ट लालू नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विपक्षी गठबंधन इंडिया की कमान संभालने के बयान ने विपक्षी दलों की बैचेनी बढ़ दी है। खासकर ममता के बयान के बाद कांग्रेस कुछ ज्यादा ही बैचेन दिख रही है। दरअसल ममता ने हाल ही में हुए चुनावों में गठबंधन के प्रदर्शन पर निराशा जताकर कहा कि वे इस गठबंधन की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। वहीं ममता के बयान पर कांग्रेस और लेफ्ट नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि ममता को ऐसा लगता…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। थाना क्षेत्र के बड़ा बाँधकोइ गांव के समीप ढलाननुमा सड़क पर शनिवार को चिप्स डस्ट लोड एक हाइवा के दुर्घनाग्रस्त हो जाने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दुर्घटना में खलासी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बड़ा बाँधकोइ गांव के समीप कच्ची सड़क पर निर्माण कर चल रहा था। सड़क निर्माण के लिए ही हाइवा संख्या जेएच 16 जी 3895 में चिप्स डस्ट लोड कर ड्राइवर मो. नुरसलाम अंसारी(23) खलासी धर्मेंद्र हांसदा(16) के साथ अमड़ापाड़ा से बड़ा बाँधकोइ जा रहा था। इसी क्रम में ढलाननुमा पीसीसी सड़क पर हाइवा का…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र में हो रही बकरी चोरी की घटना इन दिनों सुर्खियों में पुलिस ने शनिवार को टेम्पु से बकरी चोरी कर भाग रहे बंगाल के एक चोर को इंग्लिशपाड़ा गांव के पास रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। चोर की पहचान पश्चिम बंगाल के पाइकोड़ थाना क्षेत्र के रुद्रनगर गांव निवासी लालू राजवंशी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना में टेम्पु संख्या डब्लूबी 53 सी- 3784 को भी जब्त कर लिया है। घटना को लेकर बकरी मालकिन सह वादिनी थाना क्षेत्र के चापतुड़ा गांव निवासी सांत्वना लेट ने बकरी चोरी…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम की भारी भरकम जीत के बाद, कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को तहे दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि यह जीत जनता की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने शनिवार को इशाकपुर, फरसा, नवादा, इलामी, तारानगर और मनीरामपुर के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। तनवीर आलम ने कहा कि यह जीत न केवल उनकी या उनकी पार्टी की है, बल्कि यह जनता की है, जिन्होंने उन पर विश्वास किया और उन्हें वोट दिया। उन्होंने कहा कि…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) । थाना क्षेत्र के फुलपहाड़ी पंचायत के पतड़ापाड़ा गांव के समीप शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग टीम ने 15 पीस सकवा का चौकट जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार कुंजबोना,जामजोड़ी,सुरजबेड़ा,कर्माटाड़ पंचायत के पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों से लकड़ी माफिया बड़े पैमाने में पेड़ो को काट कर पहाड़ में ही लकड़ी को बड़े बड़े आरे की मदद से स्थानीय मजदूर के द्वारा चौखट व पटरा का आकार देकर गांव में एकत्रित कर रख दिया जाता है। इसके पश्चात लकड़ी माफिया मौका देखकर उक्त चौखट व पटरा को मोटरसाइकिल एवं साइकिल के…


