संताल एक्सप्रेस संवाददाता
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) । थाना क्षेत्र के फुलपहाड़ी पंचायत के पतड़ापाड़ा गांव के समीप शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग टीम ने 15 पीस सकवा का चौकट जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार कुंजबोना,जामजोड़ी,सुरजबेड़ा, कर्माटाड़ पंचायत के पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों से लकड़ी माफिया बड़े पैमाने में पेड़ो को काट कर पहाड़ में ही लकड़ी को बड़े बड़े आरे की मदद से स्थानीय मजदूर के द्वारा चौखट व पटरा का आकार देकर गांव में एकत्रित कर रख दिया जाता है। इसके पश्चात लकड़ी माफिया मौका देखकर उक्त चौखट व पटरा को मोटरसाइकिल एवं साइकिल के माध्यम से स्थानीय लकड़ी दुकानों में पहुंचाया जाता है। वही फोरेस्टर बबलू देहरी ने बताया फुलपहाड़ी पंचायत के पतड़ापाड़ा गांव के समीप मोटरसाइकिल से लेजा रहे 15पीस चौखट को जप्त किया गया है। लकड़ी माफिया मोटरसाइकिल से चौखट को सड़क किनारे गिराकर मोटरसाइकिल लेकर फरार होने में कामयाब रहा। वहीं बताया लगभग 3 हजार का सकवा का चौखट को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया सूचना मिला था कि लकड़ी माफिया द्वारा मोटरसाइकिल में लकड़ी लोड कर अपने गंतब्य स्थान तक पहुचने की फिराख में है। साथ ही बताया कि जप्त चौखट को लिट्टीपाड़ा वन कार्यालय लाया गया है ।मामले की जांच किया जा रहा है।



