संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र में हो रही बकरी चोरी की घटना इन दिनों सुर्खियों में पुलिस ने शनिवार को टेम्पु से बकरी चोरी कर भाग रहे बंगाल के एक चोर को इंग्लिशपाड़ा गांव के पास रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। चोर की पहचान पश्चिम बंगाल के पाइकोड़ थाना क्षेत्र के रुद्रनगर गांव निवासी लालू राजवंशी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना में टेम्पु संख्या डब्लूबी 53 सी- 3784 को भी जब्त कर लिया है। घटना को लेकर बकरी मालकिन सह वादिनी थाना क्षेत्र के चापतुड़ा गांव निवासी सांत्वना लेट ने बकरी चोरी के आरोप में एक नामजद तथा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाई है। वादिनी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि आज सुबह वह सड़क किनारे खेत में चरने के लिए रस्सी से अपना बकरी को बांधकर आई थी। और अपना घरेलू काम में लग गई थी। इसी दौरान दोपहर एक बजे के आसपास इंग्लिशपाड़ा गांव के पास से सूचना मिल की एक बकरी चोर बकरी के साथ पकड़ाया है। उसने जाकर देखा कि उसका बकरी गायब है। तब वह इंग्लिशपाड़ा गांव पहुंची तो देखा कि उसी का बकरी टेंपो में बंधा हुआ है। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लालू राजवंशी बताया। जबकि उसके साथ उसी गांव के दो और चोर थे। जिसका नाम शमीम शेख और एक का नाम नहीं पता चला है। वादिनी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए। बकरी चोर को स्वास्थ्य परीक्षण करा कर पाकुड़ जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि बकरी चोरी की सूचना पर एसआइ रवि शर्मा ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर बकरी चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बंगाल के बकरी चोर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में बकरी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन लोगों के साथ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर सम्बंधित चोरों को जेल भेजेगी।



