नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में चल रही धन शोधन जांच के तहत करीब 388 करोड़ रुपये की नई संपत्ति जब्त की है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के कई राजनेताओं और नौकरशाहों के कथित रूप से शामिल होने का आरोप है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि ईडी रायपुर जोनल ऑफिस ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) प्रावधानों के तहत 05 दिसंबर, 2024 को चल और अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। एजेंसी के मुताबिक इन संपत्तियों में मॉरीशस स्थित कंपनी मेसर्स तानो इन्वेस्टमेंट…
Author: Santal Express
रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मईयां सम्मान योजना को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले सहित पूरे झारखंड में महिलाएं ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत मिलने वाली राशि के लिए अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मरांडी ने कहा कि 18 से 50 वर्ष की उम्र की विधवा, आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय महिलाएं, जो इस योजना के अंतर्गत आती हैं, उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा। कई महिलाओं ने चार से पांच बार आवेदन किया लेकिन…
रांची । नये कानून के तहत जेल से रिहा करने के लिए निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की दायर जमानत याचिका पर रांची के धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद पूजा सिंघल को कोर्ट ने राहत देते हुए दो-दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत देने का आदेश दिया है। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा करना होगा। इससे पहले अदालत ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया था कि पूजा सिंघल कब से जेल में हैं और…
रांची । रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को रांची पहुंची। रांची पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम कांके थाना क्षेत्र स्थित होचर गयी है। इस संबंध में रांची के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस रांची पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अपराधियों ने रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने कहा है कि तीन…
रामगढ़ । जिले के रजरप्पा और गोला थाना क्षेत्र में कोयला तस्करों की सक्रियता लगातार पुलिस को चुनौती दे रही थी। रामगढ़ एसपी अजय कुमार के द्वारा बनाई गई क्यूआरटी टीम ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रजरप्पा थाना क्षेत्र से कोयला लादकर गोला थाना क्षेत्र से पास कर रहे कोयला लदी गाड़ियों को जप्त किया गया और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की पुष्टि रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और यह बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी…
रांची । झारखंड में ठंड का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है। राज्य में शनिवार को मौसम साफ रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है लेकिन रविवार से ठंड बढ़ सकती है। इसकी वजह है कि कई इलाकों में बारिश की संभावना जतायी गयी है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी और इससे सटे कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिन इलाकों में बारिश के आसार हैं उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार,…
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ देखने के लिए फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों के बाहर भीड़ लगा रहे हैं। इस बीच बीते बुधवार को हैदराबाद के ‘संध्या’ थिएटर में बड़ा हादसा हुआ। दर्शकों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद महिला के परिवार ने चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। इस पूरी घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने इस…
उत्तर 24 परगन -उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट के नजाट थानांतर्गत कालीनगर ग्राम पंचायत के घटिहारा इलाके में एक तालाब से एक आदिवासी लड़की का हाथ पैर बंधा हुआ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती गत तीन दिन से लापता थी। प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि युवती की बलात्कार के बाद हत्या की गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह घटिहारा इलाके के एक तालाब में युवती शव तैरता हुआ मिला। इसकी सूचना नजाट थाने को दी गयी। पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। शव…
रांची -स्थित राजभवन में शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिष्टाचार मुलाकात की
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत तिम्मापुर गांव में सीआरपीएफ कैम्प से महज एक किलोमीटर दूरी पर नक्सलियाें ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम उम्र 45 वर्ष की हत्या कर दी। नक्सलियाें ने गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी काे घर से बाहर निकाला और उसके पुत्र के सामने बेरहमी से हत्या कर दी। बीच-बचाव कर रहे लक्ष्मी के पुत्र से भी नक्सलियों ने हाथापाई की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम के पति की मृत्यु हाे चुकी है। महिला के शव के पास नक्सलियाें के मद्देड़ एरिया कमेटी के पर्चे भी मिले हैं।…


