मंड़रो,साहिबगंज।बोरियो विधानसभा क्षेत्र से झामुमो पार्टी से युवा प्रत्याशी धनंजय सोरेन को इस बार टिकट दिया है। टिकट मिलने कि घोषणा होने के बाद बुधवार कि सुबह मिर्जाचौकी दुर्गा मंदिर पहुंचकर माँ दुर्गे का आशीर्वाद लिया।वहीं टिकट मिलने के बाद उनके समर्थकों में काफी खुशी देखा गया।जबकी झामुमो ने बोरियो विधानसभा से एक नए चेहरे को इस बार मौका दिया है।झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास से मुझे टिकट दिया है,मैं बोरियो विधानसभा क्षेत्र में हर संभव खरा उतारूंगा और आप सबों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इसी उम्मीद के साथ आप लोगों के बीच चुनावी मैदान में हूँ।मौके पर सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह, व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रहमान अंसारी,सचिव लतीफ अंसारी के आलावा जावेद अख्तर,सुबोध सोरेन, राजीव जयसवाल,बीरेंद्र साह, प्रमोद यादव,पवन तांती, लियाकत अंसारी,राजेश राम,धीरज चौधरी सहित कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।




