दुमका। महर्षि मेंही आश्रम पुषारों में सात दिवस ध्यानभ्यास एवं संतमत सत्संग का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर महर्षि में आश्रम कुप्पाघाट भागलपुर से संत महात्माओं का पदार्पण होने जा रहा है जिसमें प्रतिदिन प्रात काल एवं अपराह्न कालीन संतमत सत्संग एवं प्रवचन , धयान का कार्यक्रम चलेगा।
इस कार्यक्रम को देखते हुए आश्रम के व्यवस्थापक पूज्य स्वामी अरण्यानंद भिक्षु महाराज जी ने कहा सात दिवस का कार्यक्रम में पांच बार ध्यान एवं तीन बार सत्संग होगा जिसमें काफी संख्या में दूर- दराज से बिहार ,बंगाल ध्यान योग शिविर में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या ना हो उसकी व्यवस्था सारी की जा रही हैं।
सप्त दिवस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की गंदगी या साफ सुथरा विशेष ध्यान दिया जाएगा । ध्यान के बाद संतमत सत्संग होगा जिसमें प्रातः काल संत -स्तुति , गुरु विनती ईश- स्तुति के साथ पवित्र ग्रंथ सत्संग योग से पाठ होगा एवं प्रवचन होगा पुनः अपराह्न -कालीन धयान के साथ भजन -कीर्तन एवं गुरु विनती के बाद पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस से पाठ होगा तत्पश्चात प्रवचन होगा.
यह कार्यक्रम 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक होगा।




