महागामा : प्रखंड अंचल अधिकारी डॉक्टर खगेन महतो के नेतृत्व में प्रशासन ने 20 नवंबर को होने वाले मतदान निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की टीम ने होटल, रेस्टोरेंट, विवाह भवन और ढाबों में छापेमारी की। यह कदम सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि इन स्थानों का उपयोग राजनीतिक गतिविधियों या मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए न किया जाए।सभी मैरिज हॉल, अतिथिगृह, धर्मशाला और होटलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि लाइन होटलों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए।प्रशासन की टीम सक्रियता से इन स्थानों पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।यह कदम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।



