संवाद सहयोगी,
कुुंडहित (जामताड़ा)। जामताड़ा-पश्चिम बगाल की सीमा पर स्थित कुंडहित प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दुर अंबा पंचायत अंर्तगत अवस्थित गड़शिमुला काली मंदिर निरंतर ही यहां आने वाले भक्तो की मनोकामनाए पुरी करता ही है साथ ही मां श्यामला देवी का जागृत स्थल अपने ऐतिहासिक व पैराणिक महत्वो और पृष्ठभूमि की बदौलत झारखंड के साथ साथ पश्चिम बंगाल , बिहार राज्य में दूर-दूर तक चर्चित है। इस स्थल की प्रसिद्धि का आकलन तब होता है जब मंगलवार और शनिवार को यहां होने वाली विशेष पुजा में हर बार अच्छे तादात में आस पास गांव के अलावे दूर दराज से भक्तगण पहूंचते है। कार्तिक अमावश्या में काली पूजा के अवसर पर यहां अनगिनत भक्तों के मनोकामना पुर्ण होने पर पशूओ की बलि दी जाती है।
क्या है इतिहास-इस जागृत मंदिर के पारम्परिक पुजारी स्व हराधन चक्रवती के पु़त्र स्वाधीन चक्रवती ,एंव अमल चक्रवर्ती,सिंटु चक्रवर्ती ने बताया इस स्थल के पौराणिक महत्व के बारे में बताते हुए कहते है कि शिव महिला स्त्रोत में गड़शिमुला मां काली स्थान का वर्णन मिलता है।
करीबन 600-700 ईं पुर्व यह क्षेत्र झाड़ एंव जंगल से परिपुर्ण था। पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले से संथाल परगना के देवघर मधुपुर तक का क्षेत्र घने जंगलो से आच्छादित था। इस जंगल में कपालिक नामक जाति के लोग निवास करते थे। कपालिक लोग गड़शिमुला स्थित अपने गुप्त अडडे पर मां काली की विधिवत पुजा अर्चना करते थे। इस समय से भक्तगण यहां इसी स्थान पर मॉ काली को संतुष्ट करने के लिए पशुओ की बलि देकर अपनी मनोकामना पुरी करने की परम्परा शुरू हुई जो आज भी अनवरत जारी है। मान्यताओ के अनुसार प्राचीन काल में साधको द्वारा इस स्थल को सिद्धीस्थल के रूप में उपयोग किया जाता था। तथ्यो के अनुसार सिपाही विद्रोह के महानायक तात्यां टोप्पो यहां आकर पुजा-साधना कर सिद्धीलाभ करने की जानकारी मिलती है। कालान्तर में यह क्षेत्र राजनगर के राजा नरसिंह राय बहादुर के अधीन चला आया। राजा ने स्थल क्षेत्र में एक सैन्य शिविर स्थापित किया। इस शिविर में माल जाति के 1500 सैनिक रहते थे। राजा की श्यामली नामक पुत्री इस शिविर की अधिनायक थी। बताया जाता है कि राजा प्रतिदिन अपनी सिद्धी के बल पर गंगा स्नान कर इस जागृत स्थल पर पुजा अर्चना किया करते थे। राजा नरसिंह राय बहादुर इसी स्थान पर मुकदमो की सूनवाई करते थे और यही पर अपराधियो को सुली पर चढ़ाया जाता था। वर्तमान दौर में झारखंड तथा पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलो से खासे संख्या में भक्त गण पहुंचकर अपनी मनोकामनाओ की पुर्ति करते है। मंदिर के पुजारी स्वाधीन चक्रवर्ती,अमल चक्रवर्ती ने कहते है कि हाल ही मे झारखंड सरकार द्वारा मंदिर को धार्मिक स्थल के रूप में मान्यता देकर आधारभूत सुविधाओ की बहाली के लिए प्रयास शुरू किया गया है। हांलाकि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले इस स्थल के समूचित विकास के लिए अभी यहां और भी बहुत कुछ किऐ जाने की आवश्यकता है। बहरहाल दोनो राज्यो की सीमा पर अवस्थित इस सिद्धी स्थल की चर्चा प्राचीन काल से आज के वर्तमान हाइटेक युग तक एकसमान रूप से फैलती दिखती है।



