फतेहपुर : बुधवार को दुमका जाने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी फतेहपुर मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल जामताड़ा में मीटिंग था और आज दुमका में मीटिंग है। कहा कि इस समय पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। और यहां भी हमने रुक कर सबों से आग्रह किया है कि तेजी से सदस्य बनाएं। कम से कम हर पोलिंग बूथ में 200 सदस्य बनाएं तथा चार सक्रिय सदस्य बनाएं। वही वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली पर कहा कि चार पांच महीने से वृद्ध एवं विधवाओं को पेंशन नहीं मिली है। समय पर पेंशन नहीं मिलने के कारण बूढ़े बुजुर्गों को जीवन यापन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगों को भी हर महीने 2500 रुपए पेंशन मिलना चाहिए। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो, विष्णु मंडल, सुखमणि हेंब्रम, किरण बेसरा, अमित भैया, प्रमोद गोस्वामी, शोभा कुमारी, महावीर मोदी, हराधन मंडल, राजेश मंडल, हलधर मंडल आदि मौजूद थे।



