दुमका ब्यूरो

दुमका। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय लोअर चुटीया रांची में झारखण्ड प्रदेश प्रभारी गयाचरण दिनकर ने बसपा प्रमुख बहन कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देश पर 12 जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से लालमोहन राय को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए बहुजन समाज पार्टी से उम्मीदवार घोषित किया है| अवसर पर उन्हें पार्टी का सिम्बल प्रदान कर जीत की हार्दिक शुभकामनायें दी l
इस अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव बालराम दास, जरमुंडी विधानसभा प्रभारी संजय असँगा, जरमुंडी विधानसभा सचिव अरविन्द कु. दास, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष महादेव दास, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता संतोष कुमार मंडल उर्फ़ गुडू मुखिया, सामाजिक कार्यकर्त्ता विजय कुमार सिंह, राजु राय के अलावे दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l



