दुमका । दुमका विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में बसंत सोरेन ने नामांकन का पर्चा भरा।24 अक्टूबर को बसंत सोरेन ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
झामुमो नेता बसंत सोरेन 2020 का उपचुनाव जीत कर पहली बार विधायक बने थे।बसंत सोरेन झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।झामुमो ने लगातार दूसरी बार उन्हें दुमका विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।




