देवघर संताल एक्सप्रेस:- इंडिया गठबंधन की जीत एवं फिर से एक बार झारखंड में सरकार बनने की खुशी में (झारखंड मुक्ति मोर्चा- कांग्रेस- राष्ट्रीय जनता दल एवं माले का ) रोहिणी हॉट में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुधीर कुमार देव, देवघर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक के सचिव सदाशिव राणा राणा द्वारा आम जनता के बीच मिठाइयां बांटी गई एवं पटाखे छोड़े गए,उक्त कार्यक्रम में शैलेश मालवीय,सुखदेव दास,राजू रावत,मोहम्मद बिलाल अंसारी, किशोर शाह सुनील दास राधे दास ललित सिंह ,मोहन साव ,सौरभ मिश्रा, मनीष शाह, दिनेश पांडे, सुरेश ठाकुर मकबूल खलीफा तुलसी मंडल मनोहर रावत भारत रावत इत्यादि शामिल थे।
उक्त अवसर पर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि झारखंड में सरकार बनाने का भाजपा का सपना मुंगेरीलाल का हसीन सपना ही बनकर रह गया।
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि समृद्ध और सशक्त झारखंड के निर्माण के लिए जनता ने जो जनादेश दिया है इसके लिए झारखंड की जनता को कोटि-कोटि बधाई।




