संवाद सहयोगी कुंडहित (जामताड़ा) : नाला विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व कृषिमंत्री सत्यानंद झा बाटुल को टिकट नही मिलने पर गुरुवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित राजू राय के आवास के समीप विधानसभा स्तरीय एक बैठक आयोजन किया गया। बैठक में नाला विधानसभा क्षेत्र के नाला, कुंडहित एवं फतेहपुर प्रखंड के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक मैं मुख्य रूप से पूर्व कृषिमंत्री सत्यानंद झा बाटुल, वीरेंद्र मंडल, निरंजन मंडल, रंजीत मरांडी, प्रभास हेम्बरम, राजू राय सहित काफी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सत्यानंद झा बाटुल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नाला विधानसभा में घर-घर जाकर भाजपा का कमल जनता के सामने खिलाने का काम किया। नाला विधानसभा में भाजपा पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया। लेकिन चुनाव के समय प्रदेश पदाधिकारी द्वारा नाला विधानसभा सीट से माधव चन्द्र महतो को टिकट दिया गया। जबकि माधव चंद्र महतो राजनीतिक में आने के बाद कई बार पार्टी बदलकर भाजपा में आये। उन्होंने प्रदेश एंव राष्ट्रीय पदाधिकारी को आगामी 26 अक्टूबर तक अल्टीमेटम देते हुए कहा नाला विधानसभा में पुनर्विचार नहीं किया तो 28 अक्टूबर को नाला विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिला करेंगे। वही वीरेंद्र मंडल ने कहा जो पार्टी के लिए समर्थन तथा क्षेत्र के भौगोलिक वातावरण की जानकारी है। आज उनको पार्टी से टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी को नाला विधानसभा सीट पर पुनः विचार करते हुए योग्य उम्मीदवार को टिकट दिलाने की मांग की। मौके पर नेताओं के अलावे अनूप यादव, बाबन नायक, प्रदीप पौंतड़ी, गोपाल मंडल, परितोष राय, पल्टु मान्ना, चिंतामणि भंडारी ,परिमल मंडल, गौतम गोराई ,गिरधारी ठाकुर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



