गोपीकांदर। जमानत मिलने के बाद पंकज मिश्रा लिट्टीपाड़ा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के साथ रांची से सीधे गोपीकांदर प्रखंड पहुँचे. गोपीकांदर में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद दोनों गुम्मामोड़ पहुंचे. गुम्मामोड़ में स्तिथ सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर पंकज मिश्रा और हेमलाल मुर्मू ने माल्यार्पण का नमन किया. स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुष्प माल्यार्पण कर झामुमो प्रत्याशी और पंकज मिश्रा का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पंकज मिश्रा जिंदाबाद, झामुमो जिंदाबाद और हेमलाल मुर्मू जिंदाबाद के नारा कार्यकर्ताओं ने लगाया. इसारो-इसारो में लिट्टीपाड़ा विस के सिटिंग विधायक दिनेश विलयम मरांडी को पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण भी बता दिया. पंकज मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जो विधायक और सांसद कार्यकर्ता और जनता का अनदेखी करेगा उसका वही हाल होगा जो हो रहा है. उन्होंने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आपके नेता जेल में थे. बरहेट विधायक हेमंत सोरेन, पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम और हम भी जेल में थे. उस समय एक विधायक ने बागी तेवर अपनाया तो एक ने निर्दलीय ही चुनाव मैदान उतरे. कोई विधायक या सांसद बनता है तो वह कार्यकर्ता के दम पर बनता है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी, झामुमो महिला नेत्री पोलीना मुर्मू, मीडिया प्रभारी निजु मंडल, जिला परिषद सदस्य निशा शबनम हांस्दा, मंटू भगत, अमित सिंह, अमरनाथ भगत, सुलेमान हांस्दा, बदरुल शेख, शांति महारानी, सहित सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।




