साहिबगंज । विधानसभा आम चुनाव- 2024 को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए 03 -बरहेट विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एवं निर्वाची पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत की अध्यक्षता में 03- बरहेट नामित सभी राजनीतिक अभ्यार्थियों के साथ बैठक किया गया।

बैठक में निर्वाची पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता गौतम कुमार के द्वारा अभ्यार्थियों को आदर्श आचार संहिता के विषय की जानकारी क्रमबद्ध रूप दी गई।
साथ ही सभी अभ्यार्थियों को चुनाव चिह्न प्रदान किया गया जिनमें
◆गमलियल हेंब्रम पिता- लखीराम हेंब्रम, भारतीय जनता पार्टी, चुनाव चिन्ह- कमल
◆अभ्यर्थी हेमंत सोरेन, पिता- शिबू सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा, चुनाव चिन्ह- तीर कमान
◆थोमस सोरेन, पिता- पौल सोरेन, झारखंड लोकतांत्रिक, चुनाव चिन्ह- कैंची
◆दिनेश सोरेन, पिता अमित सोरेन, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, चुनाव चिन्ह- घड़ी
◆अभ्यर्थी जोसेफ सोरेन, निर्दलीय उम्मीदवार, चुनाव चिन्ह, बैटरी टॉर्च
◆ नथानिएल मालतो, पिता- स्व ममैसा मालतो, निर्दलीय उम्मीदवार, चुनाव चिन्ह- एयरकंडीस्नर
◆रानी हाॅसदा, पिता- शिवनाथ टुडू, निर्दलीय उम्मीदवार, चुनाव चिन्ह -बेबी वॉकर
◆रोशनी मुर्मू, पति- सुनील मुर्मू, निर्दलीय उम्मीदवार, चुनाव चिन्ह- पानी का टैंक
◆सेबास्टियन हेंब्रम पिता- स्व जोसेफ हेंब्रम, निर्दलीय उम्मीदवार, चुनाव चिन्ह- गुब्बारा


