साहिबगंज | जिले में 1000 करोड़ की अवैध खनन व मनी लेंडिंग मामले में कई महीनों से फरार राजेश यादव उर्फ की तलाश में गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे चार सदस्यीय ईडी की टीम करीब आधा दर्जन अर्ध सैनिक बल के साथ दो इनोवा कार मे सवार होकर शोभनपुर भट्टा दाहू के आवासीय गांव पहुंची. टीम के सदस्यों ने मोहल्ले के लोगों से दाहू के बारे में पूछताछ की है. तकरीबन 20 मिनट तक ईडी की टीम उनके आवास के इर्द-गिर्द रही और उसके बाद वहां से बैरन लौट गई. वहां से करीब 9:00 बजे निकलने के बाद तकरीबन 3 घंटे के बाद अपने छानबीन की प्रक्रिया पूरी करने व कागजी काम को निपटाकर 1:16 बजे ईडी की टीम सर्किट हाउस पहुंची है. कुछ देर आराम करने व भोजन उपरांत तकरीबन 2:00 बजे टीम फिर से सर्किट हाउस से निकलकर जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत मारीकुटी मौजा के महादेवगंज स्थित सीटीएस प्लांट पहुंची है. इस समय ईडी की टीम चार वाहनों में सवार थी. जिसमें चार अधिकारी के साथ-साथ अर्ध सैनिक बल शामिल थे. ईडी के अधिकारी सीटीएस प्लांट के बाहर वाहन लगाकर सीधे अंदर प्रवेश किया है. जहां वन क्षेत्र पदाधिकारी राजमहल दामिनी प्रक्षेत्र तालझाड़ी भी शामिल थे. 3:00 बजे से लेकर देर शाम तक सीटीएस प्लांट के अंदर मौजूद लोगों से कई पूछताछ किए गए है. सूत्र बताते हैं कि खदान की माफी के मामले में भी बातचीत की गई है. बल्कि मापी को लेकर अमीन भी बुलाए गए थे. लेकिन किसी कारणवश नापी नहीं हो पाई. हालांकि ईडी के अधिकारियों ने इसका खुलासा नहीं किया है|




