– रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
महागामा प्रतिनिधि गोड्डा/ विधानसभा चुनाव को लेकर महगामा के कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल कर दी । जहां अनुमंडल कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता का हजारों की संख्या में भीड़ थी। नामांकन दाखिल करने से पहले दीपिका पांडे सिंह ने देवघर बाबाधाम मन्दिर, योगिनी मन्दिर एवं महागमा दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला ।नामांकन दाखिल करने के बाद अनुमंडल कार्यालय से राजेंद्र स्टेडियम तक कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह का रोड शो भी निकला। जहां हजारों कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए । रोड शो अनुमंडल कार्यालय से होते हुए मुख्य मार्ग होते हुए राजेंद्र स्टेडियम पहुंचा। वहीं राजेंद्र स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह को जीत दिलाने के लिए कार्यक्रम रखा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा, राजद से पूर्व विधायक रामबिशल पासवान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री शमोहन मरकाम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष गोड्डा कल्पना देवी, एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे बड़ी उपलब्धि में से एक 300 बेड का अस्पताल 50 बेड का अस्पताल, थाना भवन, चेक डैम एवं सड़क और नाले बनाए गए। जनता मुझे और 5 साल के के लिए सत्ता में बैठाती है तो महागामा शिक्षा के क्षेत्र में सबसे आगे रहेगा। वहीं पांच पंच बताते हुए कहा कि मैया सम्मान योजना को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि दिसंबर से मैया सम्मान योजना का ₹2500 हो चुका है। अब दिसंबर से सभी महिला के खाते में ₹2500 आएगा। वहीं सावित्रीबाई फुले योजना का भी सभी छात्र को लाभ मिल रहा है। आबुआ आवास योजना, बिजली बिल माफ़, किसान कर्ज माफी मिली। ऐसे कई बड़ी योजना है जो जनता को लाभ मिलता है। वहीं भाजपा के प्रत्याशी अशोक भगत के ऊपर सीधा निशान साधे हुए कहा कि भाजपा कह रही थी कि 2 करोड़ युवाओं को नौकरी दिया जाएगा लेकिन अब तक एक भी युवाओं को नौकरी नहीं मिला है। इसलिए भाजपा वादा करती है पर निभा नहीं पाती है। इस जनसभा में हजारों की संख्या में पुरुष व महिला का जन सैलाब देखने को मिला।



