देवघर संताल एक्सप्रेस:- रिखिया विश्व गुरु योग ब्रह्मलीन परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती की तपोभूमि रिखिया पीठ में शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन शुक्रवार को महायज्ञ की समाप्ति किया गया। इस अवसर पर दोपहर में राम सीता प्रतिमूर्ति का विवाह किया गया। कुंवारी कन्याओं को भोजन स्वरूप प्रसाद का ग्रहण कराया गया। आश्रम के बटुक कन्याओं के द्वारा नृत्य कला दिखाकर भक्तों को भक्ति के सागर में डुबो दिया। साथ ही देवी दुर्गा की विशेष आरती की गयी। स्वामी निरंजनानंद व स्वामी ने सत्संगी ने परमहंस स्वामी सत्यानंद गुरु की पूजा की गयी। स्वामी निरंजनानंद ने कहा कि एक सच्चे भक्त सिर्फ मंदिर में आरती फुल व प्रसाद चढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए भगवान से कोई कामना की और कामना पूरी होने पर नारियल और लड्डू चढ़ा दिया तो यह भक्ति नहीं हुई यह एक याचना है भगवान भी ऐसी भक्ति की चाहत नहीं रखते हैं सीता के 12वें अध्याय में भक्ति उल्लेख है की भक्ति की छाप परमहंस स्वामी जी ने अपने जीवन में सरकार किया है स्वामी सत्यानंद जी ने भगवान की भक्ति समर्पण सेवा प्रेम व करुणा के साथ किया है उनकी भक्ति में दूसरों के प्रति सेवा रही है उन्होंने अपनी सेवा में कोई जाति का भेदभाव नहीं किया है। गरीब वह अमीर में कोई फर्क नहीं समझा। कुटिया में भोजन करना पसंद है करते थे जाति व धर्म विशेष को लेकर कोई अनुचित कार्य नहीं किया स्वामी सत्यानंद जी हमेशा कहते थे सबों में ईश्वर हैं और उनकी सेवा ही ईश्वर की भक्ति है उन्होंने सबके लिए करुणा का भाव अपने मन में रखा यदि सेवा प्रेम समर्पण व करुणा की भक्ति रिखिया पीठ में बह रही है। 30 वर्षों के दौरान स्वामी के संकल्पों को पूरा करने में स्वामी सत्संगी जी ने निष्ठा के साथ निभाया है।




