कुंडहित (जामताड़ा) । सोमवार को पार्टी कार्यालय में भाकपा कुंडहित अंचल कमेटी का एक बैठक ननी गोपाल मान्ना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 27 अक्टूबर तक सभी पंचायत में बूथ कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया । वही कुंडहित अंचल के 15 पंचायत को 5 जोन में बांटा गया और संगठन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में भाकपा प्रत्याशी कन्हाई माल पहाड़िया ने आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन मजबुती तथा संगठन बिस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही 2024 विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर चर्चा किया गया। वही सभी कामरेड को हर गांव हर घर तक जाने को कहा गया। हर बुथ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक में जिला सचिव सह नाला विधानसभा के भाकपा प्रत्याशी कन्हाई चंद्र माल पहाड़ियां, जिला सहायक सचिव मिहिर मंडल, गौर रवानी, सुकुमार घोष, अंचल मंत्री गोपीनाथ मंडल, बादल मंडल, संजय सिंह, जयंत सिंह, निरोध घोष, परितोष घोष, सुबल घोष, संतोष घोष, बृज गोपाल घोष, कृष्णा पद घोष, हिरेन बाउरी, साधन घोष, शिशिर कर्मकार, रविचंद्रन टुडू, सत्तू लाल टुडू, सूदन मुर्मू, राधेश्याम डोम, अमर डोम, प्रदीप खां, संजय पाल, अमल चंद्र घोष के अलावे काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



