Author: Santal Express

दुमका।2019 के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एसटी सुरक्षित सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा था।राज्य की 28 एसटी सुरक्षित सीटों में 26 पर भाजपा हार गई थी।इसमें दुमका सहित संताल परगना की सभी 7 एसटी सुरक्षित सीटें शामिल हैं।2024 के विधान सभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व एसटी सीटों पर विशेष फोकस करते हुए बड़े ट्राइबल नेताओं को एसटी सीटों पर उतारने की रणनीति पर काम कर रही है।सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पार्टी दुमका या खिजरी सीट चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है।दुमका बाबूलाल मरांडी की कर्मभूमि रही है।1998 और…

Read More

सुमन सिंह दुमका । झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दलों के अंदर प्रत्याशी चयन काम चल रहा है।प्रत्याशी को लेकर कई दलों ने सर्वे कराया है तो कई दल अपने कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे है।संताल परगना में सभी 18 सीटों पर भाजपा की टक्कर इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों से होता रहा है।2024 के विधानसभा चुनाव में भी संताल परगना की सीटों पर एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होना तय माना जा रहा है।यही वजह है कि इस चुनाव में सभी दल बहुत ही ठोक बजा कर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहे हैं।संताल परगना के दुमका…

Read More

संवाददाता दुमका । दुमका में एक पत्थर कारोबारी मधुरेन्द्र झा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।45 वर्षीय मधुरेन्द्र झा का शव 19 अगस्त की शाम करीब 5 बजे दुमका के ग्रांट इस्टेट गोकुलधाम स्थित आवास पर रस्सी से लटका हुआ मिला।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय उनकी पत्नी अपने भाई को राखी बांधने गई थी।वे घर पर अकेले थे।जब शाम करीब 5 बजे पत्नी घर लौटी तो घर के गेट पर एक पर्ची सटा हुआ था जिसपर लिखा था कि पुलिस को बुला कर ही कमरे का दरवाजा तोडऩा।अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी…

Read More

साहिबगंज । जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के प्राणटोला जामनगर में बहू ने सोमवार को ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी और थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुश्तैनी जमीन को लेकर अक्सर ससुर-बहू के बीच विवाद होता रहता था। आखिरकार बहू ने ससुर पर हंसुए से वार कर उसकी जान ले ली। बताया जाता है कि प्राण टोला के रहनेवाले विभूति मंडल (75) का पुत्र गोविंद मंडल काम के सिलसिले में बाहर रहता है। उसकी पत्नी रीना देवी (35 ) का अपने ससुर से विवाद होता रहता था। विभूति मंडल दोपहर में भोजन करने के बाद घर के…

Read More

चंपाई के पोस्ट के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरु रांची। झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के एक्स पर की पोस्ट के बाद सियासी में भूचाल आ गया है। इसको लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ये झारखंड मुक्ति मोर्चा का अंदरुनी मामला है। गठबंधन को इसपर अपना पक्ष रखने की जरूरत नहीं है। बन्ना ने कहा कि वह बेहतर तरीके से इसे सुलझा सकते हैं। हेमंत सोरेन एक अच्छे सीएम हैं और सरकार चला रहे हैं। वे गुरुजी के पुत्र हैं, राजनीति की बारीकियां समझते…

Read More

झारखंड विधानसभा चुनाव पूर्व सर्वे में खुलासा चंपाई सोरेन के बगावत का कोल्हान में पड़ सकता है असर रांची । इसी साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच जबरदस्त टक्कर है। दोनो ही दल एक दूसरे को पटकनी देने के लिए अपनी अपनी रणनीति बना रहे हैं। इसी बीच आए एक ताजा सर्वे ने सभी को चौंका दिया है। सर्वे के हवाले से एक सर्वे रिपोर्ट जारी की है, जिसमें चुनाव में अलग-अलग पार्टियों को मिलने वाले वोट शेयर और सीटों का अनुमान लगाया गया है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी…

Read More

जरमुंडी । राखी पूर्णिमा और सावन माह की अंतिम सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ धाम में पवित्र जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। राखी पूर्णिमा के मौके पर विधि व्यवस्था मुस्तैद रही। राजकीय श्रावणी मेला के अंतिम दिन सावन की पांचवी सोमवारी पर फौजदारी बाबा के दरबार, बासुकीनाथ धाम में नागेश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का हूजूम सा उमड़ पड़ा। गेरूआ वस्त्रधारी कांवरिया भक्तों से पटी बाबा बासुकीनाथ नगरी पूरी तरह केसरियामय नजर आई। बोलबम के महामंत्रोच्चार से बासुकीनाथ मंदिर और फौजदारी नगरी का कोना कोना शिवमय प्रतीत हुआ। शिव की नगरी में चतुर्दिक भक्ति के बयार…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर । एक महीने तक चले राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के सफल संचालन पश्चात आज समापन हो गया। पांचवी और आखरी सोमवारी को डीसी विशाल सागर द्वारा बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के साथ ही अर्घा हटा दिया गया और स्पर्श पूजा शुरू हो गई। श्रावण पूर्णिमा के दिन परंपरानुसार सुबह सरकारी पूजा के समय बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग पर रक्षा सूत्र चढ़ाकर रक्षाबंधन की शुरुआत की। राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के पांचवी और अंतिम सोमवारी के दिन जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 70,110 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 08,215 आंतरिक अर्घा से…

Read More

पूर्वी सिंहभूम । पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र के पाटमहुलिया में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। एक रसगुल्ले ने नाबालिग की जान ले ली है। यह सुनकर हर कोई हैरत में है। पटमानिया निवासी संजीत सिंह के इकलौते पुत्र अमित सिंह (15) का रसगुल्ला खाना काल बन गया। घर में चाचा के आने की खुशियां गम में बदल गयीं। इस संबंध में परिजनाें का कहना है कि अमित सिंह बेड पर लेटकर मोबाइल देख रहा था और लेटे ही लेटे उसने रसगुल्ला खा लिया। इससे रसगुल्ला उसके गले में अटक गया और उसकी सांस थम गयी। हालांकि, युवक…

Read More

देवघर : महाराष्ट्र की संभाजी नगर(औरंगाबाद)में आयोजित 17 से 20 अगस्त तक आयोजित हो रही 41वां जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में आज हुए प्रतियोगिता में झारखंड के सुधीर कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए क्रमश असम,सर्विसेज,महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराते हुए झारखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया इसी के साथ झारखंड के खिलाडिय़ों में खुशी की लहर दौड़ गई.झारखंड ताइक्वांडो के सचिव नीरज कुमार कोषाध्यक्ष बमबम कुमार देव झारखंड ताइक्वांडो के उपाध्यक्ष मनोज कुमार संयुक्त सचिव रबीउल हुसैन झारखंड ताइक्वांडो के सदस्य एवं रांची जिला ताइक्वांडो के सचिव सैयद फारूक नदीम झारखंड ताइक्वांडो के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी…

Read More