देवघर : महाराष्ट्र की संभाजी नगर(औरंगाबाद)में आयोजित 17 से 20 अगस्त तक आयोजित हो रही 41वां जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में आज हुए प्रतियोगिता में झारखंड के सुधीर कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए क्रमश असम,सर्विसेज,महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराते हुए झारखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया इसी के साथ झारखंड के खिलाडिय़ों में खुशी की लहर दौड़ गई.झारखंड ताइक्वांडो के सचिव नीरज कुमार कोषाध्यक्ष बमबम कुमार देव झारखंड ताइक्वांडो के उपाध्यक्ष मनोज कुमार संयुक्त सचिव रबीउल हुसैन झारखंड ताइक्वांडो के सदस्य एवं रांची जिला ताइक्वांडो के सचिव सैयद फारूक नदीम झारखंड ताइक्वांडो के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव रंजन और देवघर ताइक्वांडो के अध्यक्ष अनूप कुमार बरनवाल देवघर ताइक्वांडो के चेयरमैन शिव शंकर सिंह दुमका जिला ताइक्वांडो के सचिव दिलीप कुमार यादव गोड्डा जिला के कोच मोहम्मद अजीजुल्लाह साथ डीएसए के सचिव आशीष झा ने भी बधाई दी साथ ही ज्ञात हो की नीरज कुमार वाली झारखंड ताइक्वांडो को लंबी लड़ाई के बाद ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया बेंगलूर ने मान्यता दी है और पत्र जारी कर झारखंड खेल विभाग व झारखंड ओलंपिक संघ को निर्देश दिया है की केवल झारखंड ताइक्वांडो जो की जिनके सचिव नीरज कुमार है.वोही एक मात्र ताइक्वांडो संस्था है जो हमारी ञ्जस्नढ्ढ से संबंधित है सभी ने झारखंड के बाकी खिलाड़ीयो से भी और पदक की लाने के लिए शुभकामनाएं दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


