रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक लोगों के पास पहुंचे और उनसे आवेदन लिया। मौके पर सभी लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोग संतुष्ट दिखाई दिए। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार जन समस्याओं के समाधान का निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य सरकार का प्रयास…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले पर सवाल खड़ा किया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स विभाग की ओर से जारी 105 करोड़ रुपये की वसूली करने के आदेश पर रोक लगाने के लिए इनकम टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल में जाने को कहा गया था। जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कांग्रेस पार्टी की याचिका पर सुनवाई करते हुए इनकम टैक्स विभाग को नोटिस जारी किया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल जाने को क्यों कहा था, जबकि कांग्रेस अपील में गयी…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो नेता चंपई सोरेन नरम पड़ गए हैं। बताया गया चंपई सोरेन की झामुमो के सुप्रीमो गुरुजी शिबू सेारेन से दो राउंड फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने फिलहाल अपना निर्णय बदला है। चंपई सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन मेरे लिए भगवान हैं। चंपई ने कहा कि दिल्ली में मैंने किसी भी भाजपा नेता से मुलाकात नहीं की। मैं दिल्ली किसी निजी काम से आया था। मेरा भाजपा नेताओं से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं था। चंपई ने कहा कि मैंने कभी भी नहीं कहा कि मैं भाजपा में शामिल होने के…
भीड़ ने की स्कूल में तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार, सरकार ने एसआईटी बनाई मुंबई । कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के बीच ठाणे के बदलापुर में दो बच्चियों से स्कूल में यौन-शोषण का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गुस्साई भीड़ और पुलिस के बीच मंगलवार को झड़प हुई। भीड़ ने पहले स्कूल में तोडफ़ोड़ की उसके बाद बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें रोकीं। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। 23 साल के आरोपी…
अयोध्या । अगर आप प्रभु राम की नगरी अयोध्या में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं या फिर जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तब आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल अयोध्या में बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद फरोख्त फर्जी तरीके से हो रही है। जिसके शिकार अयोध्या के बाहर के लोग हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में अब 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के साथ-साथ माझा जमथरा (बांध) की जमीनों पर अब कोई भी क्रय-विक्रय नहीं कर सकता। ग्राम माझा जमथरा, राम की पैड़ी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निकट स्थित है। अयोध्या महायोजना-2031 के अनुसार,…
देवघर। जिले के सारठ प्रखंड क्षेत्र के सबैजोर गांव निवासी सीताराम ठाकुर के घर में गत दिन संध्या करीब 7 बजे बिजली शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग जाने से तीन लाख रुपए का सामान के साथ नगदी 60 हजार रुपए जल कर राख हो गई। घटना के संबंध में भुक्तभोगी सीताराम ठाकुर ने बताया कि गत दिन संध्या करीब 7 बजे किचन घर में सपरिवार बैठ कर खाना खा रहे थे।इसी बीच बगल में स्थित करकट के घर के दरवाजे से आग की लपटे बाहर निकलते देखा तो हो हल्ला करने लगे हो हल्ला सुन कर बड़ी संख्या…
लोहरदगा । जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के भंडरा मलार टोली मे बीती रात पति ने पत्नी के ऊपर कुदाल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपत पति फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक मलार टोली निवासी बेनामी मलार 35 वर्षीय पत्नी राखी मलार के साथ सोमवार को सावन पूर्णिमा के अवसर पर अखिलेश्वर धाम मे पूजा अर्चना कर घर लौटा था। रात करीब 10.30 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेनामी मलार ने घर में रखी कुदाल से मारकर उसकी हत्या कर दी। आज सुबह राखी…
रांची । साहिबगंज में अवैध खनन के जरिये अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोपित पंकज मिश्रा ने मंगलवार को रांची पीएमएलए कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी है। पंकज मिश्रा की याचिका पर 27 अगस्त को सुनवाई होगी। इससे पहले भी पंकज मिश्रा इसी केस में रांची ईडी कोर्ट से बेल मांग चुके हैं। लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के तत्कालीन विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने…
नई दिल्ली । राखी के ठीक एक दिन पहले 22 साल की नर्सिंग छात्रा अपने कमरे में मृत मिली। पुलिस को शक है कि पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में रहने वाली युवती ने आत्महत्या की है। पुलिस को एक पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली की एक युवती पीजी के कमरे में बेहोश पड़ी है और कमरा अंदर से बंद है। तुरंत हरकत में आई पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने दरवाजा खोला। अंदर एंट्री करते ही पुलिस को लड़की के हाथ में कैनुला लगा मिली और वह कोई हरकत नहीं कर रही थी। वहीं पंखे के सहारे…
छतरपुर । छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जा रहे एक आटो में ट्रक ने टक्कर मार दिया। झांसी खजुराहो हाईवे एनएच 39 पर हुए इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। छह से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छतरपुर स्टेशन पर उतरे और ऑटो में बैठकर बागेश्वरधाम के लिए निकले थे। ऑटो संचालक ने ओवरलोड सवारी बिठा ली थी। तभी कदारी के पास पहुंच कर ऑटो नंबर यूपी…



