देवघर। जिले के सारठ प्रखंड क्षेत्र के सबैजोर गांव निवासी सीताराम ठाकुर के घर में गत दिन संध्या करीब 7 बजे बिजली शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग जाने से तीन लाख रुपए का सामान के साथ नगदी 60 हजार रुपए जल कर राख हो गई। घटना के संबंध में भुक्तभोगी सीताराम ठाकुर ने बताया कि गत दिन संध्या करीब 7 बजे किचन घर में सपरिवार बैठ कर खाना खा रहे थे।इसी बीच बगल में स्थित करकट के घर के दरवाजे से आग की लपटे बाहर निकलते देखा तो हो हल्ला करने लगे हो हल्ला सुन कर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो कर आग बुझाने में लग गए। लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि घर में रखे हुए कपड़ा, चमड़े की बक्सा, नगदी 60 हजार रूपया,बैंक के पास बुक, जमीन से संबंधित जरूरी कागजात, एक क्विंटल चावल, एक क्विंटल गेहूं आदि जल कर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सबैजोर पंचायत के मुखिया खूशबू कुमारी घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को स्वांतना देते हुए सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही तत्काल पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद भी किया गया। वही इस संबंध में भुक्तभोगी सीताराम ठाकुर द्वारा सारठ अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


