नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने ”नाबालिग लड़कियों को दो मिनट के मजे की बजाय अपनी यौन इच्छाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए” की टिप्पणी करने वाले कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को पलट दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने रेप के लिए दोषी को मिली सजा को बरकरार रखी है। कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था। दरअसल आठ दिसंबर, 2023 को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के वकील से इस मामले में अपील दाखिल…
Author: Santal Express
कोलकाता । आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर की हत्या और बलात्कार को लेकर कई रहस्यमय सवाल सामने आ रहे हैं। सवाल यह है कि क्या वास्तव में सारा घटनाक्रम सेमिनार रूम में ही हुआ, या कहीं और? सारा मामला इस बात पर टिक गया है कि आखिरकार छात्रा के साथ यह अमानवीय कृत्य कहां पर हुआ था— सेमिनार रूम में या किसी अन्य स्थान पर? सीबीआई के एक सूत्र ने मंगलवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नाक और मुंह दबाकर और गला घोंटकर श्वासरुद्ध बताया गया है, जो कि हत्या का संकेत…
नई दिल्ली । केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों के अनुसार लेटरल एंट्री विज्ञापन को रद्द करने के लिए यूपीएससी के चेयरमैन को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने इस संबंध में यूपीएससी की चेयरमैन प्रीति सूदन को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि लेटरल एंट्री पदों को विशिष्ट माना गया है और एकल-कैडर पदों के रूप में नामित किया गया है, इसलिए इन नियुक्तियों में आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। प्रधान मंत्री द्वारा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने…
रांची । कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 21 अगस्त को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर आएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जरिये उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके बाद हिनू स्थित कर्पूरी ठाकुर चौक, भगवान बिरसा मुंडा चौक, नागेश्वर महतो चौक, वीर बुद्धू भगत, कार्तिक उरांव, हातमा में सिद्धू-कान्हू चौक पर माल्यार्पण करेंगे। फिर दोनों नेता कांग्रेस भवन पहुंचेंगे। वहां नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का स्वागत सह अभिनंदन किया जायेगा। इसके बाद केशव महतो कमलेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से पदभार ग्रहण करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया…
रांची । प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की जनजाति समाज से जुड़ी महिलाओं, बेटियों को अपनी इज्जत खुद बचाने को आगे आने को कहा है। राज्य सरकार को भी निशाने पर लिया है। बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार काे मीडिया (फेसबुक) पर एक अखबार में प्रकाशित एक खबर को साझा करते कहा कि संथाल परगना की एक और बेटी दुष्कर्म की भेंट चढ़ गई। शाहीद अनवर नाम के दरिंदे ने साहिबगंज की 15 वर्षीय नाबालिग युवती से दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर पीड़िता ने अपनी जान दे दी। दुमका की बेटी अंकिता, साहिबगंज की बेटी रुबिका पहाड़िया के साथ हुई।…
महागामा प्रतिनिधि गोड्डा/ ऊर्जानगर स्थित राजमहल हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक सह कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने झारखंड राज्य निर्माण के आंदोलनकारियों को पुष्प माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बिहार से झारखंड राज्य को अलग करने में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उनके सम्मान में यह कार्यक्रम रखा गया हैं। इन लोगों के संघर्ष के कारण ही झारखंड राज्य बन पाया। जिसके कारण झारखंड राज्य आज आगे बढ़ रहा है। आंदोलनकारी का सम्मान सर्वोपरि है और इनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्तालाप कर आश्वासन दिया…
महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / अभाविप नगर इकाई द्वारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या के विरोध में सोमवार को कैंडल मार्च निकाला। केंडल मार्च दुर्गा मंदिर से बसुआ चौक तक निकाला गया। उपस्थित अभाविप के विभाग संयोजक सुमित कुमार ने कहा की इस घटना को सुनने के बाद हम सभी के रोंगटे खड़े हो गए और आँखों में आंसू भर आए। इतनी दरिंदगी और हैवानियत हुई कोलकाता की महिला डॉक्टर के साथ। महिला मुख्यमंत्री के ही राज्य में महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं? फिर ये न्याय की क़िससे उम्मीद की जाए? वही योगा…
– पावन माह सावन में झूलनोत्सव की धूम गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पावन सावन मास में इन दिनों झूलन महोत्सव परवान पर है। जगह -जगह झूलनोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन संध्या व झूलन गीत से गली-मुहल्ला गुलजार हो रहा है। चहुंओर भक्ति की रसधार बह रही है। जिला मुख्यालय के सहित आसपास गांव में आयोजित झूलनोत्सव के दौरान रात भर आसपास के श्रद्धालु भक्ति संगीत से सराबोर संगीत संध्या का लुत्फ उठा रहे हैं। स्थानीय शंतिनगर एवं गांधी नगर में तो मानो आध्यात्मक की गंगोत्री बह रही है। शांतिनगर में निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष बेणु…
गोड्डा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा पौड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव के उनके गोड्डा स्थित आवास पर एक औपचारिक मुलाकात की। जिला अध्यक्ष मो शम्स परवेज़ एवं डॉक्टर सुमन कुमार ने पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद दिया। साथ ही 23 अगस्त को राजभवन, रांची के समक्ष होने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की और अपनी मांगों से अवगत कराया। विधायक द्वारा संघ की मांगो को उचित बताया। उनके द्वारा कहा गया कि संघ अपनी मांगों को लिखित में दे जिससे कि मैं इसे मुख्यमंत्री के समक्ष…
सैकड़ो बहनों से राखी बंधवा कर सुरक्षा का किया वादा* पाकुड़ ।आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में जहां आज लोग अपनों को भूलते जा रहें है और लोग अपने घर परिवार के सदस्यों का ख्याल तक नहीं रख पा रहे हैं, ऐसे में जिले का एक समाजसेवी गरीब बेसहारा परिवारों की बेटियों का ऐसा भाई बना है, जो न सिर्फ अपनी इन बहनों की हर स्तर पर मदद करता है बल्कि साल में आने वाले भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन पर उनसे राखी बंधवा कर उनकर सुरक्षा का भी वचन देता है। हम बात कर रहें…



