महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / अभाविप नगर इकाई द्वारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या के विरोध में सोमवार को कैंडल मार्च निकाला। केंडल मार्च दुर्गा मंदिर से बसुआ चौक तक निकाला गया। उपस्थित अभाविप के विभाग संयोजक सुमित कुमार ने कहा की इस घटना को सुनने के बाद हम सभी के रोंगटे खड़े हो गए और आँखों में आंसू भर आए। इतनी दरिंदगी और हैवानियत हुई कोलकाता की महिला डॉक्टर के साथ। महिला मुख्यमंत्री के ही राज्य में महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं? फिर ये न्याय की क़िससे उम्मीद की जाए? वही योगा सिंह ने कहा कि सरकार को भी आकर रोड पे आकर आंदोलन करना पड़े तो इससे शर्म की बात और क्या ही हो सकती हैं।
केंडल मार्च में सुमित मंडल, संजय चौबे, रौशन शुक्ला, आकाश कुमार, शिवम चौबे, रिम्मी कुमारी, मुस्कान कुमारी, सुधांशु निगम, शिवम कुमार सहित दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


