सैकड़ो बहनों से राखी बंधवा कर सुरक्षा का किया वादा*
पाकुड़ ।आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में जहां आज लोग अपनों को भूलते जा रहें है और लोग अपने घर परिवार के सदस्यों का ख्याल तक नहीं रख पा रहे हैं, ऐसे में जिले का एक समाजसेवी गरीब बेसहारा परिवारों की बेटियों का ऐसा भाई बना है, जो न सिर्फ अपनी इन बहनों की हर स्तर पर मदद करता है बल्कि साल में आने वाले भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन पर उनसे राखी बंधवा कर उनकर सुरक्षा का भी वचन देता है। हम बात कर रहें है जिले के समाजसेवी अजहर इस्लाम की जिन्होंने अपना जीवन ही इंसानियत के नाम समर्पित कर दिया है।पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से गरीबों और बेसहारा परिवार को कंबल कपड़े राशन आर्थिक सहायता जैसे
मदद करते आ रहे हैं असली खुशी तब मिलती, जब ये बहनें रक्षा बंधन के मौके पर सैकड़ों की संख्या में आकर इन्हें राखी बांधती हैं। इस बार भी सैकड़ों गरीब परिवार की बहनों ने अपने इस मुंहबोले भाई के हाथों में राखी बांधकर उनके लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। साथ ही अपने भाई से रक्षा का वचन भी लिया।
समाजसेवी अजहर इस्लाम को को रक्षा बंधन के मौके पर सैकड़ों गरीब और असहाय हिन्दू मुस्लिम बहनों ने राखी बांधी। अजहर इस्लाम के पास जो भी आया। आज इस पवित्र बंधन के त्यौहार हिन्दू और मुस्लिम सभी धर्मों की बहन अपने इस धर्म भाई पर राखी बांधकर जमकर प्यार की बौछार कर रही थी समाजसेवी ने यथा संभव सबको शगुन देकर विदा किया। इनके हर सुख दुःख में उनके साथ खड़ा रहने के वादे के साथ अगली साल फिर वापस आने का वादा करके यह बहने अपने अपने घर को चली गई। अजहर इस्लाम का मानना है कि ईश्वर अल्लाह हमसे ये काम ले रहा है और जिसकी इतनी बहने हो उसका जीवन धन्य हो जाता है। राखी बांधने पहुंची बहनों ने बताया कि हमारे बड़े भाई बनकर अजहर इस्लाम हमारे हर दुःख में खड़े रहते है। इसलिए आज मैं इनको राखी बांधने आयी हूं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


