Author: Santal Express

साहिबगंज।मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरीगली शिव मंदिर के पास गंगा नदी में तीन बच्ची नहाने गई थी।इसमें दो बच्ची की डुबने से मौत हो गई है।इसमें एक शुकर बाजार के रहने वाले बबलु यादव की पुत्री सृष्टि कुमारी 9 वर्ष व स्व. राजेश यादव की पुत्री परी कुमारी 7वर्ष थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सृष्टि कुमारी,परी कुमारी व बहन रूसिया कुमारी 12वर्ष बच्ची साथ में गंगा में नहा रही थी। नहाने के दौरान तीनों बच्ची डुबने लगी।इस दौरान लोगों की मदद से परी की बहन रूसिया कुमारी को किसी तरह बचा लिया गया। जबकि परी कुमारी व सृष्टि कुमारी डूब गई…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने साेमवार काे राज्य सरकार पर फिर बड़ा निशाना साधा। बाउरी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हेमंत सरकार कार्रवाई करने से डर रही। ये घुसपैठिए झामुमो के वोट बैंक बन चुके हैं। इसलिए राज्य सरकार इनका संरक्षक बनी हुई है। उन्हाेंने कहा कि घुसपैठिए आदिवासी दलित समाज के लोगों की संपत्ति पर कब्जा कर रहे। बहन-बेटियों से शादी कर के जमीन पर कब्जा कर रहे। इतना ही नहीं हिंदू आबादी को अपना घर द्वार छोड़कर भागने को मजबूर कर रहे। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में तारानगर, गोपीनाथपुर, गाय बथान जैसे गांव में…

Read More

नई दिल्ली । लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अब ईडी शिकंजा कसती नजर आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही पूछताछ के लिए उन्हे तलब कर सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के चलते राहुल से सवाल पूछ सकती है। हालांकि, जून 2022 में भी एजेंसी कांग्रेस सांसद से पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों के हवाले से बताया है कि अनियमितताओं की जांच को लेकर ईडी निष्कर्ष तक पहुंचना चाहती है और ऐसे में कांग्रेस सांसद…

Read More

शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश स्थित शाहजहांपुर निवासी बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म अता-पता लापता के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मुंबई की बांद्रा ब्रांच से लिए गए लोन को न चुका पाने के कारण राजपाल यादव की शाहजहांपुर में सेठ एंक्लेव स्थित करोड़ो की संपत्ति को बैंक ने सीज कर दिया है। दो दिन पहले मुंबई से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अधिकारी शाहजहांपुर पहुंचे थे और यहां आकर उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी थी। रविवार को उन्होंने इस प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया। इसमें लिखा था कि…

Read More

फतेहपुर : सोमवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय फतेहपुर में सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बीईईओ ने विद्यालय में पठन-पाठन बेहतर करने का निर्देश शिक्षकों को दिया गया। कहा कि उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जांच के दौरान पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रतिदिन एमडीएम का एसएमएस 11 बजे तक करना सुनिश्चित करें। विद्यालय में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति की पुनर्गठन, इंपैक्ट कार्यक्रम, रेल प्रोजेक्ट…

Read More

पाकुड़ । जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर  सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल का झामुमो जिलाध्यक्ष  श्याम यादव ने  अस्पताल में ईलाजरत मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल प्रबंधन द्वारा मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। मरीजों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के सही व ससमय ईलाज की सराहना की। वही जिलाध्यक्ष श्री  यादव ने सदर अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक जाँच मशीनों का निरीक्षण किया व अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन ने  डीएमएफटी फंड से लगे दांत जांच व एक्सरे की अत्याधुनिक मशीन के बारे में विस्तार से बताया साथ ही…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को कल्याण विभाग के द्वारा उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत बीडीओ श्रीमान मरांडी एवं सीओ औसफ अहमद खान ने संयुक्त रूप से सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। इस दौरान प्रखंड के कुल सात विद्यालय के आठवीं कक्षा वर्ष 2023-24 में पढ़ने वाले कुल 164 छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण किया गया। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय जड़ाकी से 30, मध्य विद्यालय फतेहपुर से 20, यूएमएस एससी अमड़ापाड़ा से 18, उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटा शालघाटी से 21, एमएस अमड़ापाड़ा हिंदी से 21, एमएस अमड़ापाड़ा…

Read More

फतेहपुर :  इन दिनों सोशल मीडिया पर अंचल कार्यालय फतेहपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर का मामला वायरल होते देखा जा रहा है। जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा रिश्वत लेकर जाति, आवासीय प्रमाण पत्र आदि निर्गत करने का बताया जा रहा है। इसी बाबत सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के युवकों ने अंचल कार्यालय, फतेहपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा रिश्वत लेकर काम करने के विरूद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर को आवेदन समर्पित कर शिकायत की है। इस दौरान युवकों ने आरोप लगाया कि लोगों से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने एवं पीएम सम्मान निधि योजना आदि कार्यों के लिए…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ )l  प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत नयाग्राम में हर घर जल नल योजना के तहत पाईप विछाने का कार्य में लापरवाही बरतने का  मामला सामने आया है l रविवार को गांव के बीचोंबीच  पी सी सी  सड़क को तोड़कर गड्ढा खोदकर पाईप बिछाया जाने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोशित प्रकट करते हुए कार्य को बंद कराया l ग्रामीण तौसीफ इकबाल ,डॉर्फि शेख, हैदर अली, फुरकान शेख, ताहिर शेख, अब्दुल अलीम ,सोफीकुल शेख ,शीश फूल ,नसिया बीबी, मिली बीवी, हैप्पी शेख, मानिक शेख, खैरुल इस्लाम, रफीकुल ने बताया कि योजना स्थल पर न सरकारी पदाधिकारि …

Read More

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेकर चुनाव आयोग वापिस लौट चुका है जबकि सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग इसी माह 25 अगस्त के आसपास किसी भी समय चुनाव का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग 20 अगस्त को मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के तुरंत बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेगा। इसके बाद वह प्रदेश में चार से पांच चरणों में चुनाव कराने के लिए समय सारिणी का एलान करेगा। यह एलान 25 अगस्त के आसपास संभावित है। आपकों बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय ने…

Read More