Author: Santal Express

संताल एक्सप्रेस जितेन्द्र दास हिरणपुर (पाकुड़)। अनियमित बिजली आपूर्ति व विभाग के द्वारा की जा रही मनमानी कार्यशैली के विरुद्ध रविवार को हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा के लोगो ने सुभाष चौक निकट एक दिवसीय धरना आयोजित किया। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी साहेब हांसदा के नेतृत्व में लोगो ने धरने में भाग लिया। मांगपत्र की तख्ती लिए लोगो ने विद्युत विभाग प्रति विरोध जताते हुए आपूर्ति व्यवस्था तुरन्त दुरुस्त करने की बात कही। इसको लेकर उपायुक्त के नाम आवेदन में सात सूत्री मांग रखा गया है। जिसमे हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति नियमित हो।क्षेत्र में खराब व जर्जर…

Read More

देवघर। देवीपुर प्रखंड के सभी सत्रह पंचायतों से मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना तहत शिविर के माध्यम से कुल 15 हजार 421 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुआ। जबकि 8 हजार 231 आवेदन की इंट्री की जा चुकी है। वहीं देवीपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत वार में कुल आवेदन प्राप्त और कुल आवेदनों की इंट्री इस प्रकार है। देवीपुर प्रखंड के पंचायत दरंगा में 935 में 433, बारावॉ में 780 में 561, मानपुर में 957 में 641, रामूडीह में 1016 में 587, फुलकरी में 917 में 632, कसाठी में 862 में 639, अमडीहा में 1293 में 503, टटकियो में 1034 में 184, बाघमारी…

Read More

देवघर। गैंगस्टर आशीष मिश्रा को नगर पुलिस पुछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया। उसे नगर थाना कांड संख्या 583/22 के रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आशीष मिश्रा नगर थाना इलाके के सनबेल बाजार का रहने वाला है। बताते चलें कि अपराधी अशीष मिश्रा को नगर पुलिस ने 09 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके के विहान अपार्टमेंट सोसायटी से गिरफ्तार किया था। वह उक्त अपार्टमोंट में किराये के फ्लैट में आम नागरिक बनकर रह रहा था। उसके खिलाफ पूर्व से रंगदारी, डकैती, हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।पिछले कई…

Read More

नई दिल्ली/ढाका । बांग्लादेश में भारी उथल-पुथल के बीच रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यांमार के रखाइन राज्य में हुए हमले में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यह हमला म्यांमार और बांग्लादेश की सीमा पर रखाइन प्रांत में उस समय हुआ जब रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जीवित बचे लोगों से इस हमले के बारे में पूछा तो उन्होंने इसके लिए अराकन आर्मी को जिम्मेदार बताया है। अराकन आर्मी म्यांमार में राखीन जातीय समूह की सैन्य शाखा की एक सैन्य शाखा है. हालांकि इस आर्मी ने हमले की किसी भी तरह की जिम्मेदारी…

Read More

नई दिल्ली । अमेरिका ने रविवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में 40 स्वर्ण पदक, 44 रजत और 42 कांस्य पदक सहित कुल 126 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर चीन रहा, जिसने 91 पदक जीते, इनमें 40 स्वर्ण, 27 रजत और 24 कांस्य पदक शामिल हैं। तीसरा स्थान पर 45 पदकों के साथ जापान रहा, जिसने 20 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक जीते। वहीं, भारतीय दल 6 पदकों के साथ 71वें स्थान पर रहा, जिसमें एक रजत पदक और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। 117 भारतीय एथलीटों के दल ने ओलंपिक…

Read More

काठमांडू । प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण भेजा है। प्रधानमंत्री ओली ने शिष्टाचार मुलाकात के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री के जरिए अपने समकक्ष मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान भारत के सहयोग से नेपाल में चल रही परियोजना और भविष्य में शुरू होने वाली परियोजना पर चर्चा की गई। नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्साल ने बताया कि प्रधानमंत्री ओली ने एक दिन पूर्व ही भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा नेपाल के सेटेलाइट के प्रक्षेपण के लिए हुए समझौते के लिए आभार व्यक्त…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली आबकारी घोटाला मामले के आरोपित और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई की ओर से गिरफ्तार करने और ट्रायल कोर्ट के सीबीआई हिरासत के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। आज केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की। उसके बाद कोर्ट ने ई-मेल देखकर सुनवाई की तिथि तय करने का आश्वासन दिया। पांच अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की सीबीआई गिरफ्तारी और ट्रायल कोर्ट के सीबीआई…

Read More

रांची । रांची के जुमार नदी में डूबे मनन विद्या स्कूल के दसवीं के छात्र पियुष कुमार का शव पुलिस ने सोमवार को सुगनु गांव के पास नदी से बरामद किया है। सुगुनू गांव के पास जुमार नदी , स्वर्णरेखा नदी में मिलता है, वहीं से छात्र का शव बरामद किया गया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि छात्र का शव बहकर बहुत दूर चला गया था। सुगनु गांव के समीप नदी से छात्र का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात…

Read More

हजारीबाग । हजारीबाग में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कैदी मो शाहिद अंसारी ने साेमवार की सुबह सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी चौहान की हत्या कर फरार हो गया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी फैल गई। घटना के बाद पूरे पुलिस-प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाते ही हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय,एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष समेत कई पुलिस के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे । सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या कर फरार होने वाला सजायाफ्ता कैदी था। उस पर हत्या के कई…

Read More

नई दिल्ली । बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इस हिंसा के खिलाफ बांग्लादेश की राजधानी ढाका और दुनिया के दूसरे देशों में हिंदू समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं और अन्य लोगों को निशाना बनाकर की गई कथित हिंसा के खिलाफ शुक्रवार को वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी और बांग्लादेशी झंडे लिए हुए थे और पोस्टर पकड़े हुए थे, जिसमें मांग की गई थी कि बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को बचाया जाए। उन्होंने हमें न्याय चाहिए…

Read More