भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रहेंगे मुख्य रूप से मौजूद
गोड्डा : भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशील टुडू की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को जिला कार्यसमिति की बैठक अयोजित की गई थी। जिसमें गोड्डा जिला के सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कार्य समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित हुए। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो और आदिवासी हितों एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सभी आदिवासी भाई बहनों के बीच भाजपा की नीति और सिद्धांत के बारे में विस्तार पूर्वक वार्ता की गई। कहा की देश में प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से बनाए जाने के कारण यह एक महत्वपूर्ण विषय होता है क्योंकि आज तक की कोई भी पूर्व की सरकार ने कभी भी आदिवासी को सम्मान देने का कार्य नहीं किया। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ और झारखंड में आदिवासियों की घटती संख्या को लेकर चिंता व्यक्त किया गया जिसमें पाकुड़ में आदिवासी हॉस्टल में घुसकर पुलिस प्रशासन के द्वारा मारपीट की घटना जिसमें गायवाथन की घटना झारखंड राज्य में पूरी चर्चा में रही। जिसमें आदिवासी की जमीन को लूटने का प्रयास किया गया था। झारखंड में आदिवासी महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध, आदिवासी बच्चियों के साथ बंगलादेशी और मुस्लिम लोगों के द्वारा लव जिहाद कर जमाई टोला बसा दिया गया। झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आह्वान पर झारखंड के सभी जिलों में आदिवासी मोर्चा के माध्यम से हेमंत सोरेन का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें गोड्डा एसटी मोर्चा आगामी 14 सितंबर 2024 को हेमंत सोरेन के खिलाफ आक्रोश रैली निकालने का काम करेगी जिसमें प्रथम मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गोड्डा आने वाले हैं। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री चूडा मरांडी ने मंच संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन एसटी मोर्चा के महामंत्री मानवेल मरांडी ने किया, जिला उपाध्यक्ष लिलसी हेंब्रम, प्रदेश मंत्री अनिता सोरेन, मानवेल मुर्मू, बिरेंद मुर्मू, ताला मरांडी, होपना सोरेन, राजेन्द्र सोरेन, पॉल मुर्मू, सबिता हंसदा, अमीसा सोरेन, प्रियंका सोरेन आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


