नाला (जामताड़ा)– पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के दलाबड़ तथा नाला पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मालूम हो की नाला पंचायत का कार्यक्रम पंचायत भवन के समीप नलहाटी मैदान में आयोजन किया गया जबकि दलाबड़ पंचायत का कार्यक्रम पंचायत सचिवालय परिसर में की गई।इस अवसर पर बीडीओ आकांक्षा कुमारी तथा अंचला धिकारी किशोरी यादव की देखरेख व पर्यवेक्षण में कार्यक्रम संचालित रही। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा , अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कालिदास मुर्मू प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी, पंचायत समिति सदस्य समर माजी, गुलशन अली आदि जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों के कर कमलों द्वारा विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। इस दौरान पंचायत में अबुआ आवास, जाति प्रमाण पत्र ,वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि आवेदन जमा किए गए । वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच₹800000 का चेक वितरण किया गया। मालूम हो कि इस अवसर पर बुआ आवास शिविर में अधिकतर लोगों की भीड़ देखी गई समाचार भेजे जाने तक नाला पंचायत के कार्यक्रम में 453 आवेदन प्राप्त हो चुका था। वही दर्द पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में अब वह आवास का 754 आवेदन प्राप्त हो चुका था।मालूम हो कि इस बार की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में खास कर लोगों का झुकाव आबुआ आवास की ओर ही देखा गया। इस अवसर पर नाला पंचायत के शिविर में 24 लोगों ने एडल्ट बीसीजी का वैक्सीन भी लिया। इसके अलावे करीब 30 लोगों को फाइलेरिया की वितरण किया गया।वहीं बीडीओ आकांक्षा कुमारी तथा अंचलाधिकारी किशोरी यादव ने कहा कि महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ को लेकर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और अधिक से अधिक लोगों को इस जनता दरबार का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कहा कि सरकार की ओर से काफी सुख सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मालूम हो कि जनता दरबार में सभी विभाग के स्टाल लगाए गए थे। विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों में सभी प्रकार की गतिविधियां संचालित देखी गई ।इस अवसर पर काफी संख्या में दूर दराज से लोग जनता दरबार में पहुंचे और अपने-अपने आवश्यकता के अनुरूप शिविरों में पहुंचकर आवेदन पत्र जमा किए। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य,प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी, अंचला धिकारी किशोरी यादव, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कालिदास मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा,पंचायत समिति सदस्य समर माजी, पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी, पंचायत राज कोऑर्डिनेटर तरुण कुमार हेंब्रम, बीस सूत्री सदस्य जनार्दन भंडारी,बीस सूत्री सदस्य भवसिंधु लायेक, केंद्रीय समिति सदस्य सलीम जहांगीर, राजू दास,डॉ रामकृष्ण बाबू ,डॉक्टर दिनेंदु साहा, ग्राम प्रधान शांति घोष, प्रभारी कृषि पदाधिकारी निमाई देवांसी, बीआरपी सुनील कुमार मंडल,एसटीइटी अंजु माजी, पर्यवेक्षिका विभा रानी सिन्हा, कंचन कुमारी,दयामय घोष ,तपन राउत, सुनील माजी, एमटीएस अहमद रेजा परवेज,एमपीडब्ल्यू प्रदीप टूडु,शांतिमय मंडल ,रंजीत भारती, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभाग के अधिकारी मौजूद थे।





