Author: Santal Express

कपिल शर्मा इस समय कॉमेडी की दुनिया में सबसे आगे हैं। उन्होंने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा’ से कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। उसके बाद वह नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ लेकर आए। नेटफ्लिक्स की वजह से अब यह दुनिया भर में पहुंच चुका है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला सीज़न 13 एपिसोड के बाद ख़त्म हो गया। पहला सीजन खत्म होने के बाद फैंस निराश हो गए थे। दर्शकों में उत्सुकता थी कि इस कॉमेडी शो का दूसरा सीजन कब आएगा। अब आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। ‘द ग्रेट इंडियन…

Read More

कोकराझार । असम के कोकराझार जिले के गोसाईगांव सब डिवीजन अंतर्कगत चुगांव में आज सुबह सड़क हादसे में पांच बोलबम कांवड़ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर चोट आई है। इन लोगों को एक वाहन ने चपेट में लिया। चार लोगों की मौके पर और एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। यह हादसा गोसाईगांव के कचुगांव महामाया मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुआ। यह लोग पूजा करने के बाद अपने बोलेरो पिकअप में चढ़ रहे थे। तभी एक ट्रक ठोकर मारने के बाद रफूचक्कर हो गया।सूचना मिलते ही गोसाईगांव सब-डिविजन…

Read More

जौनपुर । जिले में नेवढ़िया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी मां ने अपने मासूम बेटे को चाकू से मारकर मौत के घाट पर उतार दिया। वारदात के बाद खुद और अपने पति को भी चाकू से मारकर घायल कर दिया। मौके पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए घटना में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव में रविवार देर रात मां वंदना गौतम ने अपने पति प्रद्युमन गौतम से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे नाराज वंदना ने अपने दो वर्षीय बेटे को चाकू…

Read More

गिरिडीह । जिले के सरिया थाना इलाके के खेडुआ नदी के समीप सोमवार को दो बाइक सवार नकाबपोस अपराधियों ने ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएससी) संचालक को गोली मारकर दिनदहाड़े दो लाख 79 हजार लूट लिए। जानकारी के अनुसार सीएससी संचालक विश्वनाथ यादव सरिया के केशवरी में रहकर सीएससी चलाता है। सोमवार को अपने केंद्र से 2 लाख 79 हजार लेकर बाइक से सरिया बैंक जमा करने जा रहा था। इसी दौरान खेडूआ नदी के समीप एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल सटाकार उसके पास में रखे 2 लाख 79 हजार से भरा बैग लूट लिया। इस दौरान…

Read More

रांची। राजधानी के डोरंडा में झारखंड मंत्रालय के नेपाल हाउस में दूसरे तल्ले पर स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में आग लग गई। यह घटना संयुक्त सचिव अनिल प्रसाद के कमरे में देर रात हुई। तीन दिन बाद जब सोमवार को कार्यालय खोलने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी पहुंचे तब वह कमरे की स्थिति देखकर अचंभित रह गए। कमरे के अंदर रखे तमाम फर्नीचर, एसी, कई जरूरी सामान और कागजात जलकर राख हो गए थे। स्थानीय पुलिस प्रशासन घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर आग कैसे लगी। आशंका जताई जा रही है कि…

Read More

रांची । राजधानी के अरगोड़ा थाना में मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना निवासी चेतन सिंह ने सोमवार को जय दुर्गा कंस्ट्रक्शन एंड ट्रेडर्स के एजेंट के खिलाफ मारपीट करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। चेतन ने कहा कि वह अपने ऑटो से रांची रेलवे स्टेशन से हरमू के विद्यानगर पैसेंजर को छोड़ने गया था। वापसी के दौरान अरगोड़ा चौक पर जय दुर्गा कंस्ट्रक्शन एंड ट्रेडर्स के एजेंट ने 25 रुपये के रसीद के लिए उसके साथ मारपीट की। एजेंट ने अरगोड़ा चौक के पास रुकने का…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से 10 किलो गांजा ज़ब्त करते हुए एक आरोपित विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के रोहतास जिले के रहनेवाला है। उपनिरीक्षक वीपी यादव ने सोमवार को बताया कि स्टेशन चेकिंग ड्यूटी के दौरान ऑपरेशन नार्कोश के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर एस्केलेटर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को आसमानी नीले रंग के ट्रॉली बैग के साथ बैठे हुए देखा। संदेह होने पर जांच करने पर बैग से भूरे रंग की प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा बरामद किया गया। तत्काल इस मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार…

Read More

करीमगंज । कलयुगी दरिंदे बेटे ने अपने ही माता पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। उसने फेसबुक लाइव आकर इस घटना को अंजाम दिया। सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो देख हर लोगों के होश उड़ गए। पुलिस अधिकारी भी आरोपी की हैवानियत देख सहम गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, उसने घटना को रिकॉर्ड किया और फेसबुक पर लाइव किया। करीमगंज के नीलमबाजार पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी ने कहा कि घटना रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई और उसी शाम को उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने…

Read More

पटना । बिहार में जहानाबाद जिले के वाणावर पहाड़ी पर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में लगभग मध्य रात्रि को मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच महिला और तीन पुरुष हैं। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। इनमें तीस की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह मंदिर मखदुमपुर प्रखंड में स्थित है। पुलिस के मुताबिक, इस भगदड़ में सुशीला देवी, पूनम देवी, निशा कुमारी, निशा देवी, राजू कुमार और प्यारे पासवान की जान चली गई। पूनम गया जिले के मोर टेकरी, निशा कुमारी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव,…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो हरिणडांगा हाईस्कूल मैदान में आयोजित मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान अजहर इस्लाम ने आजसू पार्टी का दामन थामा। सुदेश महतो ने अजहर इस्लाम का माला पहनाकर स्वागत किया। श्री सुदेश कुमार महतो ने प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन तथा पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर जमकर अपने भाषण के माध्यम से हमला बोला. पहला हमला मुख्यमंत्री मैया योजना को लेकर था.इसके बारे में वह कहते दिखे की जब मैं ने मुख्यमंत्री मैया योजना की घोषणा सीएम के द्वारा सुनी तो मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पिछले मेनिफेस्टो को पढ़ा.…

Read More