देवघर संताल एक्सप्रेस:-गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है। मौके पर स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के बैनर तले सम्पूर्ण देश में, विघ्नहर्ता गणेश रंगभरो प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें हजारों विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। देवघर जिला से, ग्रुप ए (वर्ग नर्सरी से द्वितीय) में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के शिवांश कुमार व श्रेष्ठ कुमार केशरी को जिला में क्रमशः प्रथम व द्वितीय जबकि एस. जे. ऐकैडेमी की मेघा रजक को तृतीय, सांदीपनि के ऋषभ कुमार केशरी, रूही कुमारी, विराज कश्यप, आयांश केशरी, जानवी कुमारी, क्रिशा चौधरी को सराहनीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। ग्रुप बी ( वर्ग तृतीय से षष्ठ) में देवघर संत फ्रांसिस स्कूल की एकता भारद्वाज को प्रथम, संदीपनी की पलक झा व रोशनी कुमारी व माउंट लिटेरा जी स्कूल की माही सिन्हा को संयुक्त रूप सेब द्वितीय, संदीपनी के रोनक कुमार व श्री शारदा बालिका मध्य विद्यालय की शारदा गुप्ता को युग्म रूप से तृतीय जबकि संदीपनी के शानवी वर्मा व श्लोक कुमार, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय की आरोही गुप्ता को सराहनीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। ग्रुप सी (वर्ग सप्तम से दशम) भगवान गणेश चित्रांकन प्रतियोगिता में देवघर बालिका विद्या मन्दिर की रिया सिंह को प्रथम, संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल की दिव्या कुमारी व राधा कुमारी को क्रमशः द्वितीय व तृतीय जबकि देवघर बालिका विद्या मन्दिर की प्राची गुप्ता व ब्राइट कैरियर स्कूल की राशि कुमारी को सराहनीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। सभी विजेताओं को आगामी 6 अक्टूबर को स्थानीय दीनबंधु उच्च विद्यालय स्थित रवींद्र सभागार में विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव व अन्य अतिथियों के करकमलों से पुरस्कृत किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


