संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। हिरणपुर थाना प्रभारी द्वारा दलित महिला के साथ हुई मारपीट की घटना को एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज न किए जाने को ले कर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग की तीन सदस्यीय टीम पाकुड़ केकेएम कॉलेज मैं घटित घटना की जांच करने आई थी। इसी दौरान एक दलित महिला रोती बिलखती अपनी व्यथा को आयोग के सदस्या आशा लकड़ा के समक्ष रखी। पीड़ित महिला प्रियंका देवी ने आयोग की सदस्या को बताया कि उनके साथ पिछले 4 जुलाई को उनके गांव कदम टोला में जब वह प्रातः 8 बजे पास…
Author: Santal Express
गोड्डा :: पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के हंसडीहा निवासी भाजपा कार्यकर्ता सह समाजसेवी प्रमोद जायसवाल ने भाजपा उम्मीदवार के रुप में पोड़ैयाहाट विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष् बाबूलाल मरांडी से भी मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं।उनके पारिवार की राजनीतिक पृष्टभूमि रही है और क्षेत्र से जुड़कर किसी न किसी रूप से जनता की सेवा कर रहा हूं। वे पिछले वर्ष ही शिक्षक से सेवा निवृत् हुए है। वे वैश्य समाज से है तथा कलवार वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे…
गोड्डा : ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा लेटर जारी कर महागामा निवासी नीरज कुमार को झारखंड ताइक्वांडो का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। वहीं जनरल सेक्रेटरी नीरज कुमार ने बताया कि पिछले 24 साल से ताइक्वांडो में बच्चों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण के द्वारा कई बच्चों को सीआरपीएफ, आर्मी, झारखंड पुलिस और कई विभागों में सिलेक्शन हो चुका है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि मध्यम वर्ग परिवार से रहकर अपना ताइक्वांडो का प्रशिक्षण का शुरू किया था। उसे वक्त ताइक्वांडो प्रशिक्षण लेने के लिए अपने प्रशिक्षक से बहुत ही मदद से बदौलत ताइक्वांडो…
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम ने छात्रावास एवं गयावथान में घटित घटनाओं की जांच संताल एक्सप्रेस प्रतिनिधि पाकुड़ । पिछले दिनों केकेएम कॉलेज के छात्रों के ऊपर पुलिस द्वारा पिटाई एवं गयावथान में आदिवासियों के जमीन पर जबरन कब्जे और आदिवासियों की पिटाई को लेकर लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग(नेशनल शेड्यूल ट्राईबल कमीशन ) भारतीय संवैधानिक निकाय के तीन सदस्यीय टीम सोमवार को पाकुड़ पहुंची । गाय बथान गांव और केकेएम कॉलेज में हुई घटना को लेकर विस्तृत जांच की। तीनसदस्यीय टीम में आए निरुपम चकमा, डॉक्टर आशा लकड़ा, श्रीमती मिरांडा इंदुगम ने गयाबथान एवं 18 जुलाई को आदिवासी…
नाला (जामताड़ा) । स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड , मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नाला पेट्रोल पंप से कास्ता तक पथ का विशेष मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया ।इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से फीता काट कर तथा शिलापट का अनावरण कर किया। मालूम हो कि कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन होते ही आयोजक समिति तथा स्थानिक ग्रामीणों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मालूम हो कि एक लंबे समय से सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गया था। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए स्थानीय…
गोड्डा : जिला अंतर्गत मेहरमा प्रखंड के नवाडीह गांव के निवासी 25 वर्षीय उत्तम कुमार भगत का बीते दिन अहमदाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजन से बातचीत में जानकारी मिली की मृतक तकरीबन पिछले 3 सालों से अहमदाबाद के मारुति सुजुकी कंपनी में कार्यरत थे। रोजाना के तरह बीते रात्रि तकरीबन 10 बजे पैदल ड्यूटी जा रहे थे। ड्यूटी जाने के कर्म में पूछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयानक था। की युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना…
जामताड़ा : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर सदर अस्पताल जामताड़ा के युवा मैत्री केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आलोक विश्वकर्मा, एएच काउंसलर अनु, जिला लेखा पदाधिकारी मनोज प्रजापति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान युवा मैत्री केंद्र में आए किशोर किशोरियों के बीच पंपलेट, कॉपी और कलम का वितरण किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2024 का थीम “क्लिक से प्रगति तक: सतत विकास के लिए युवा डिजिटल मार्ग” निर्धारित किया गया है।…
पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने चलाया जनसंपर्क अभियान,अभियान के दौरान लोगों को संबोधन करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जनता के सामने रखा और कहा की कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है,देश और झारखंड में कांग्रेस की भूमिका काफी अहम है। जनसंपर्क अभियान सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सीतापहाड़ी के थॉमस मोड पर एवं पंचायत नसीपुर चबूतरा में प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम के नेतृत्व में चलाया गया। कांग्रेस पार्टी नीति और सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है,कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही लोगों का विश्वास कांग्रेस पर और जायदा बढ़ा है।मौके पर जिला अध्यक्ष…
रक्षा राज्य मंत्री से लगाई गुहार, कौन दिलाएगा न्याय रांची। संवाददाता सेना के जवान की ज़मीन पर शहर के कुछ असमाजिक तत्वों ने जबरन कब्जा कर लिया है। जवान ने न्याय के लिए सभी जगह गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी जमीन से असमाजिक तत्वों से मुक्त नहीं कराई गई है। सेना के जवान सूबेदार नागेश्वर महतो ने अंततः देश के रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। नागेश्वर महतो ने 14 मई 2012 को रांची के निकट सामलोंग में सवा दो कट्ठा जमीन खरीदी। उस पर शांतिपूर्ण दखल कब्जा लिया।…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने दलबदल एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष के मामले में मामले को लेकर दाखिल भाजपा एवं बाबूलाल मरांडी की याचिका को सोमवार को निष्पादित कर दिया। साथ ही प्रदीप यादव की याचिका को एकल पीठ में स्थानांतरित कर दिया। कोर्ट ने कहा कि झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में अमर कुमार बाऊरी का चयन हो चुका है। ऐसे में अब इस याचिका की सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए यह आशिक निष्पादित की जाती है। साथ ही राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त…

