जरमुंडी । जरमुंडी ऊपर बाजार स्थित यात्री शेड में शुक्रवार को पेंशनर समाज के जरमुंडी प्रखंड इकाई की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल हेम्ब्रम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनरों के समस्याओं के निदान हेतु सांगठनिक मजबूती एवं संगठन के विस्तारीकरण पर चर्चा हुई। प्रखंड अध्यक्ष श्री हेम्ब्रम ने बताया कि संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने पेंशनरों से संगठन में नए पेंशनरों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर सांगठनिक विस्तार करने की भी अपील की। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जो सेवानिवृत कर्मचारी इसके सदस्य नहीं बने हैं वे अधिकाधिक संख्या में संघ की मजबूती के लिए अविलंब सदस्यता ग्रहण करें। ताकि सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं को सांगठनिक रूप से निदान किया जा सके। बैठक में पेंशनरों की समस्या समाधान हेतु एसबीआई जरमुंडी के शाखा प्रबंधक को शामिल करने की भी बात कही गई। इस मौके पर अरूण पत्रलेख, दशरथ मंडल, उर्मिला देवी, बाबूधन हांसदा, सुमेश्वर मंडल, नुनूलाल हेम्ब्रम, धाजू हांसदा आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


