ठाकुर गंगटी (गोड्डा) : प्रखंड क्षेत्र के खरखोदिया पंचायत अंतर्गत हरिपुर मैदान पर गुरुवार को बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार से ही झारखंड राज्य का भला संभव है। भाजपा तो सिर्फ लड़ाने, बहकने और झूठ फैलाने का काम करती आ रही है। भाजपा का अर्थ ही है भारी झूठा पार्टी।बताया कि पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में झारखंड प्रदेश में महागठबंधन के सहयोग से हेमंत सोरेन की सरकार काफी अच्छी ढंग से चली। और…
Author: Santal Express
पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम ने गुरुवार को नगर परिषद इलाके के आदर्श नगर जंगली पीर मोहल्ले में नुक्कड़ सभा कर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।निसात ने उपस्थित लोगों से कहा कि आपके दादा, आलमगीर साहब ने पाकुड़ के विकास के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है, उनके अधूरे काम और उनके अधूरे सपने को मैं पूरा करने के लिए किस परिस्थिति में आपके बीच आई हूं। आप सब बेहतर तरीके से जानते हैं। एक बार हमें मौका दें और दादा के अधूरे सपने और उनके अधूरे…
गोड्डा :: बाल दिवस के अवसर पर बसंतराय प्रखंड के त्रिवेणी स्मारक उच्च विद्यालय सभागार में भाषण, गायन और क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में उत्क्रष्ट प्रदर्शन करने के लिए नवम वर्ग की छात्रा वर्षा कुमारी, गायन में 12 वीं कक्षा की पूजा कुमारी एवं क्वीज में संयुक्त रूप से पूजा व रश्मि प्रिया को पुरस्कृत किया गया। क्वीज के रैपिड फायर राउंड में कुणाल कुमार को विजेता घोषित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक आसीत कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान दौर में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को सभी क्षेत्रों का ज्ञान रखना आवश्यक…
गोड्डा :: बसंतराय प्रखंड के बोदरा पंचायत अंतर्गत देवघरा गांव आज भी विकास से अछूता है। इस गांव के लोग आज भी सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधा के लिए जूझ रहा है। चुनाव के मौसम में ही विधायक व जनप्रतिनिधि गांव आकर वोट की मांग करते हैं। इसलिए इस बार उसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे जो क्षेत्र में विकास करने का भरोसा दिलाएगा। क्या कहते हैं ग्रामीण :: युवा समाजसेवी जगदीश मिश्र, विजय सिंह, रामेश्वर रविदास, परमेश्वर मिश्र आदि का कहना है कि जिला गठन के बाद भी देवघरा गांव तक विकास की किरणें नहीं…
गोड्डा : कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। जहां विधानसभा क्षेत्र के बलवाड़ा हाई स्कूल मैदान पर गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस संदर्भ में जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने बताया की आदरणीय राहुल गांधी शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे महागामा विधानसभा क्षेत्र के बलवाड़ा हाई स्कूल मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। उन्होंने गठबंधन के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं आम जनों से राहुल गांधी के सभा…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । शहर के कोर्ट परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य ब्राँच में कार्यरत बैंक कर्मियों की मनमानी तो आम बात हो गई है। लेकिन गुरुवार को बैंक कर्मी अपने मनमानी की सारी हदें पार कर दिया। डीसी के आर्देश का हवाला देते हुए बैंक कर्मी ने दोपहर के 12 बजे की बैंक में ताला लगा दिया। जबकि बैंक बंद होने का निर्धारित समय शाम को चार बजे है। बैंक कर्मी के मनमानी को लेकर ग्राहकों में काफी आक्रोश देखा गया। डीसी के आर्देश व चुनाव डियूटी का हवाला देते हुए बैंक कर्मी ने दोपहर के 12…
सत्ता हासिल करने के लिए कोल्हान के साथ संताल परगना में जीतना जरूरी सुमन सिंह दुमका।प्रथम चरण का चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब सभी दलों ने संताल परगना में ताकत झोंक दिया है।सत्ता हासिल करने के लिए कोल्हान के साथ संताल फतह भी जरूरी है।कोल्हान में प्रथम चरण में मतदान हो चुका है।अब दूसरे चरण में संताल परगना में 20 नवम्बर को मतदान होना है।दोनों गठबंधन दलों के प्रत्याशी से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नेता रेस हो गए हैं।बुधवार को भाजपा की ओर से गोड्डा और सारठ विधान सभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाएं…
रांची । झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होना है।इसमें 528 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे हैं। 528 उम्मीदवारों में 148 उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।जबकि 122 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं।एडीआर की रिर्पोट में इसका खुलासा हुआ है।रिर्पोट के मुताबिक, महिला पर अत्याचार के मामले 12 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं।तीन उम्मीदवारों पर हत्या से संबंधित मामले हैं। जबकि 34 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।दूसरे चरण के चुनाव में 55 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इस चरण में 220 उम्मीदवारों की उम्र सीमा 25…
रांची । झामुमो के नेता दिनेश विलियम मराण्डी को पार्टी की ओर से गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने कारण बताओ नोटिस जारी कर पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश विलियम मराण्डी से पूछा है कि विभिन्न जनसंवाद माध्यमों एवं सोशल मिडिया प्लेटफॉर्मो पर आपके वक्तव्य से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पार्टी एवं गठबंधन के निर्णय के विरूद्ध आपके ओर से मुखरता से सार्वजनिक मंचों पर बोला जा रहा है। अपनी असहमती को पार्टी के उचित मंच पर न रखकर सार्वजनिक मंचों पर रखना गभीर अनुशासनहिनता…
रांची । देवघर से धनबाद जा रहे एक वाहन से आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को 25 लाख रुपया बरामद किया है। इससे पहले इसी वाहन की पुलिस ने जांच भी की थी, लेकिन रूपया बरामद नहीं हुआ था। यह मामला गिरिडीह जिला के देवरी मोड का है। जहां आयकर विभाग ने एक गाड़ी की स्टेपनी में छिपाकर रखे गए 25 लाख रुपए जब्त कर लिए। हालांकि पुलिस को जांच के दौरान उस गाड़ी से रुपए नहीं मिले थे। आयकर विभाग फिलहाल रुपए के स्रोतों की जांच कर रहा है। आयकर विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर…


