रांची । मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने का आग्रह करने को लेकर दायर जनहित याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। इससे पहले हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने राज्य सरकार एवं प्रार्थी का पक्ष सुना। सिमडेगा निवासी विष्णु साहू ने अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से यह याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया है कि आने वाले कुछ माह में झारखंड विधानसभा चुनाव होना है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार राज्य सरकार किसी व्यक्ति विशेष को सीधे अकाउंट के माध्यम से पैसे नहीं दे सकती है। राज्य सरकार पब्लिक के…
Author: Santal Express
देवघर। जरमुंडी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक सारवां प्रखंड के चुनाव कार्यालय में की गई। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा सह प्रभारी डॉ श्री बेला प्रसाद ने भाग लिया तथा हर एक विंदू पर समीक्षा की। प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि आज प्रथम चरण के 46 सीट में हुए मतदान से स्पष्ट जाहिर हो गया कि यहां की जनता ने राज्य में इंडिया एलाइंस की सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है। पहले चरण के चुनाव में करीब 35 सीट गठबंधन को…
धनबाद/बोकारो । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झारखंड में तीसरे दिन चुनावी रण में पहुंचे। उन्होंने 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। सत्तारुढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ ही कांग्रेस, राजद व वामपंथी उनके निशाने पर रहे। बोले कि पहले चरण के मतदान का रुझान बता रहा कि झारखंड को लूटने वाले झामुमो, कांग्रेस व राजद सत्ता से बेदखल होने जा रहे हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट, झामुमो व राजद वाले…
देवघर। जिले के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के लखनगढिय़ा स्थित मैदान में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री हफीजूल हसन के समर्थन में वोट मांगे और अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाने का हाथ जोड़कर अपील किया। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा वाले को चिड़ीमार बताया। कहा कि इस आदिवासी के खिलाफ भाजपा के लोग षड्यंत्र पर षड्यंत्र करने पर लगे हुए हैं। साथी उन्होंने अपना विकास को गिनाते हुए कहा कि उसकी सरकार किसानों के लिए केसीसी ऋण माफ कराए हैं। बिजली बिल माफ कराए हैं। साथ ही 200 यूनिट बिजली फ्री कर दिए हैं। वहीं महिलाओं…
लिट्टीपाड़ा में चुनावी सभा मे कल्पना सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी हेमलाल के पक्ष में लोगो से मांगे वोट संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़) । लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर फुटबॉल मैदान में गुरुवार को गांडेय विधायक सह झामुमो स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में लोगो से मतदान करने की अपील किया। आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए झामुमो नेत्री ने कहा कि भाजपा नही चाहती कि आदिवासियों को पहचान मिले ,जो हमेशा से ही आदिवासियों को छलने का कार्य किया है।सभा मे हजारो की भीड़ थी। जहाँ झामुमो नेत्री…
इम्फाल । मणिपुर के जिरीबाम जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने एक तीन बच्चों की मां के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। उसके साथ न केवल दुष्कर्म किया,बल्कि उसकी खोपड़ी में कील ठोंकी और जिंदा जला दिया। इस हैवानियत का खुलासा अटॉप्सी रिपोर्ट में हुआ है। उग्रवादियों ने तीन बच्चों की मां के साथ कथित तौर पर बलात्कार कर उसे जिंदा जला दिया और कम से कम 20 घरों में आग लगा दी। तीन बच्चों की मां की अब अटॉप्सी रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में उग्रवादियों का घिनौना सच सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अटॉप्सी…
पूर्णिया । निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर धमकी मिली है। धमकाने वाले ने साफ कहा कि 15 दिन के भीतर तुम्हारा घर उड़ा देंगे। इससे पहले भी पप्पू यादव ने कुछ दिनों पहले पुलिस के पास शिकायत की थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। अब एक बार फिर सांसद पप्पू यादव को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इस बार धमकी देने वाले ने कहा है कि 15 दिनों के अंदर उनके आवास को उड़ा दिया जाएगा। सांसद कार्यालय से जारी एक पत्र के हवाले से बताया गया है कि…
गिरिडीह । भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गिरिडीह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा के पक्ष में भारी मतदान किया है। जिससे तय हो गया कि झारखंड में अगली सरकार एनडीए की ही बनने जा रही है। उन्होंने जनता से इस बार झारखंड में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे झारखंड का चौतरफा विकास होगा और लोगोंं के जीवन…
धनबाद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को धनबाद के निरसा विधानसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। मंच से गरजते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये सारी पार्टी कांग्रेस, माले, राजद और जेएमएम सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि “केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली से राशन भेजती है, तो ये कांग्रेस, जेएमएम और कम्युनिस्ट पार्टी राशन को रास्ते में ही खा जाते हैं। पहले आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की नीति कमजोर थी, लेकिन आज के सरकार का नियम है…
अगर आप अपना कारोबार करने की योजना बना रहे हैं और चाहते हैं कि आपका काम सफल हो, तो हम आपके लिए ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें अपना कर आप आगे बढ़ सकते हैं। इसमें आपको अच्छा फायदा भी होगा। बिजनेस की शुरुआत करने से पहले इन नियमों का पालन करें। पॉजिटिव सोचें आपको ऐसे लोग मिल जाएंगेजो कहेंगे फलां बिजनेस में नुकसान है, कोई फायदा नहीं है। इसलिए बिजनेस में सफलता चाहते हैं तो उसे दिन-प्रतिदिन एक बड़े स्तर पर ले जाने की कोशिश करें और सकारात्मक सोचें। दृढ़ता के साथ काम करें अपने लक्ष्य के लिए कितने…


