गोड्डा :: बाल दिवस के अवसर पर बसंतराय प्रखंड के त्रिवेणी स्मारक उच्च विद्यालय सभागार में भाषण, गायन और क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में उत्क्रष्ट प्रदर्शन करने के लिए नवम वर्ग की छात्रा वर्षा कुमारी, गायन में 12 वीं कक्षा की पूजा कुमारी एवं क्वीज में संयुक्त रूप से पूजा व रश्मि प्रिया को पुरस्कृत किया गया। क्वीज के रैपिड फायर राउंड में कुणाल कुमार को विजेता घोषित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक आसीत कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान दौर में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को सभी क्षेत्रों का ज्ञान रखना आवश्यक है। छात्र- छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करने की जरुरत है। इस अवसर पर सभी शिक्षक- शिक्षिका व छात्र- छात्राएं उपस्थित थीं।



