ठाकुर गंगटी (गोड्डा) : प्रखंड क्षेत्र के खरखोदिया पंचायत अंतर्गत हरिपुर मैदान पर गुरुवार को बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार से ही झारखंड राज्य का भला संभव है। भाजपा तो सिर्फ लड़ाने, बहकने और झूठ फैलाने का काम करती आ रही है। भाजपा का अर्थ ही है भारी झूठा पार्टी।बताया कि पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में झारखंड प्रदेश में महागठबंधन के सहयोग से हेमंत सोरेन की सरकार काफी अच्छी ढंग से चली। और आने वाले समय में भी आप सबों के सहयोग से पुनः महागठबंधन की सरकार बने इसके लिए आप आशीर्वाद दें। महागठबंधन की सरकार से ही आदिवासियों, दलित, पिछड़ों, ओबीसी, किसानों, मजदूरों सहित हर तबके के लोगों का भला हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी को धोखेबाज का इशारा करते हुए— कहा तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो– गाना गाते हुए संबोधित किया। कहा किसी भी परिस्थिति में महागठबंधन के सभी पार्टी के नेता हमेशा राज्य और देशभर की जनता की भलाई में लगे रहते हैं। खासकर झारखंड में कोरोना कल के बावजूद भी मात्र बीते तीन वर्षों के कार्यकाल में जो चहुमुखी निर्बाध गति से विकास किया गया है वह अपने आप सबों के सामने है। मईया सम्मान योजना, बिजली बिल माफी, कृषि ऋण माफी सहित तमाम आवश्यक योजनाओं को लागू कर सरकार द्वारा गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलित, पिछड़ों, ओबीसी वर्ग के लोगों की भलाई की गई है। इसलिए पुनः यहां से महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के पक्ष में मतदान कर विधानसभा भेजने का काम करें ताकि आप लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ और अच्छे ढंग से विकास हो सके। जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के साथ-साथ पंचायत से लेकर जिले स्तर तक के दर्जनों भाजपा नेता सैकड़ो समर्थक और हजारों ग्रामीण मौजूद थे।



