विशिष्ट अतिथि गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे पहुंचे स्कूल देवघर। एसकेपी विद्या विहार, देवघर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एसकेपी विद्या विहार के विशाल परिसर में 78वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे पहुंचे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ झंडातोलन से होते हुए राष्ट्रगीत वे अन्य रंगारंग कार्यक्रमों से होते हुए विद्यालय के सचिव डॉ उमाकांत सिंह के संबोधन व सांसद के प्रेरणाद्दायी भाषण से होते हुए अन्य कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने विद्यालय प्रबंधन वे शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं की भूरि भूरि…
Author: Santal Express
देवघर। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल केकेएन स्टेडियम में मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, नगर विकास एवं आवास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य तथा निबंधन विभाग, झारखण्ड सरकार हफीजुल हसन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आप सभी जिलावासियों जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानी, गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बन्धु एवं तमाम देवघर वासियों को राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। आगे उन्होंने उन सभी अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन है, जिनके त्याग…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट में 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने राहुल यादव को राहत देते हुए उसकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। राहुल यादव की ओर से उनके अधिवक्ता सब्यसाची ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी कोई भी भूमिका नहीं है। अवैध खनन से जुड़े मामले में उनके पिता दाहू यादव को ईडी फंसा रही है। ऐसे में उनके पिता की वजह से उनका भी नाम जोड़ा…
प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से देश को किया संबोधित नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर चुनावी रिफॉर्म के अपने आग्रह को दोहराया। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव के लिए सभी दलों को आगे आना चाहिए। हर बार कोई योजना लाई जाती है तो उसे किसी चुनाव से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसे में हर विषय का राजनीतिकरण होता है। इन चुनावों से देश का बहुत सा संसाधन नष्ट होता है। वे 15 अगस्त गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे थे ।…
रांची । असम के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्वा सरमा ने हेमंत सरकार पर हमला बोला। सरमा ने कहा कि ठगबंधन सरकार की अब कोई विश्वसनीयता नहीं बची। भाजपा ने अलग झारखंड बनाया है तो बचाने की जिम्मेवारी भी हमारी है। भाजपा झारखंड को लुटते, बर्बाद होते नहीं देख सकती। हिमंत विश्व सरमा राजधानी रांची के हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार काे भाजपा झारखंड के सभी 515 मंडल अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के झारखंड की जनता ने भाजपा को दिल से समर्थन दिया है। नाै लोकसभा…
दुमका । पांच साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने के दोषी इमानुएल मरांडी को प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) रमेश चंद्रा की अदालत ने शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने नौ गवाह के बयान पर आधार पर आरोपित को दोषी करार किया। सरकार की ओर से लोक अभियोजक चंपा कुमारी और बचाव पक्ष की ओर से सुनील कुमार झा ने बहस की। लोक अभियोजक ने बताया कि…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट काे राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि झारखंड में लैंड सर्वे का काम दो जिलों लातेहार एवं लोहरदगा में पूरा हो चुका है। इसे संबंधित दस्तावेज रिकॉर्ड रूम में जमा किया जा चुका है। शेष जिलों के लैंड सर्वे के काम के लिए प्रक्रिया जारी है। कोर्ट ने मौखिक रूप से राज्य सरकार को लैंड सर्वे का काम अन्य जिलों में भी जल्द पूरी करने को कहा। हाई कोर्ट ने झारखंड में लैंड सर्वे का काम वर्षों से लंबित रहने को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई की। महाधिवक्ता राजीव रंजन…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट में पाकुड़ शहर के वार्ड एक से छह के बीच के लोगों को पानी नहीं मिलने को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार काे हुई। मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि पाकुड़ के लोगों के लिए हर हाल में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए, अन्यथा पेयजल स्वच्छता विभाग के सचिव को कोर्ट में बुलाया जा सकता है। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद एवं अधिवक्ता शाहबाज अख्तर ने कोर्ट को बताया कि पाकुड़ के विभिन्न वार्डों में पानी के लिए डीप बोरिंग…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुकवार को देर शाम पुलिस विभाग में तैनात सिपाही ने मायके पहुंच कर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सिपाही ने भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। वारदात की जानकारी पर पहुंची कृष्ण नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सर्वेश रावत पुलिस विभाग में 2011 बैच के सिपाही था। इन दिनों सिपाही की तैनाती कानपुर कमिश्नरेट में है। सिपाही की पत्नी मीरा रावत डाक विभाग में क्लर्क के पद पर…
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले राज्य निवासी सैनिकों व अग्निवीरों की पत्नी और उनके आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान देने और अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को शुक्रवार काे स्वीकृति दे दी है। अब इस प्रस्ताव पर कैबिनेट बैठक में अनुमोदित कराया जाएगा। राज्य सरकार ने राज्य के बलिदानियों की पत्नी या आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान के रुप में 10 लाख रुपये देने के साथ ही सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। सरकार ने इस योजना में अग्निपथ योजना के तहत सेनाओं में भर्ती…

