विशिष्ट अतिथि गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे पहुंचे स्कूल
देवघर। एसकेपी विद्या विहार, देवघर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर एसकेपी विद्या विहार के विशाल परिसर में 78वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे पहुंचे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ झंडातोलन से होते हुए राष्ट्रगीत वे अन्य रंगारंग कार्यक्रमों से होते हुए विद्यालय के सचिव डॉ उमाकांत सिंह के संबोधन व सांसद के प्रेरणाद्दायी भाषण से होते हुए अन्य कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने विद्यालय प्रबंधन वे शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर विद्यालय की निदेशका वंदना सिंह, सचिव डॉ उमाकांत सिंह, प्राचार्य अर्चना सिंह,उप प्राचार्य बी के झा व शिक्षक शिक्षिकाएं,अभिभावकगण,अतिथिगण,छात्र-छात्राएं एवं समस्त विद्या विहार परिवार उपस्थित रहे।


